Advertisement
trendingNow1568131

दो दिन बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट, दिल्ली में ये रहा आज का भाव

क्रूड ऑयल की कीमत में कमजोरी आने से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट में नरमी बनी हुई है. पिछले करीब एक महीने से पेट्रोल के रेट में ज्यादा उठा-पटक नहीं देखी गई.

दो दिन बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट, दिल्ली में ये रहा आज का भाव

नई दिल्ली : क्रूड ऑयल की कीमत में कमजोरी आने से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट में नरमी बनी हुई है. पिछले करीब एक महीने से पेट्रोल के रेट में ज्यादा उठा-पटक नहीं देखी गई. गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल के रेट में दो दिन बाद गिरावट आई. गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल के रेट में 6 पैसे और डीजल में 5 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई. इससे पहले लगातार तीन दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में तेजी आई थी. दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 6 पैसे गिरकर 72.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल डीजल 5 पैसे गिरकर 65.30 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया.

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
गुरुवार सुबह कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के रेट क्रमश: 74.71 रुपये, 77.67 रुपये और 74.81 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर कायम रहे. इसी तरह कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल क्रमश: 67.68 रुपये, 68.46 रुपये और 69.00 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारों को उम्मीद है आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट में और भी गिरावट आ सकती है. इंटरनेशनल लेवल पर WTI क्रूड 55.60 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 59.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा है.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news