Petrol Price Today 14 January 2021 Updates: बेलगाम हुए पेट्रोल, डीजल के भाव, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे रेट
Advertisement

Petrol Price Today 14 January 2021 Updates: बेलगाम हुए पेट्रोल, डीजल के भाव, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे रेट

Petrol Price Today 14 January 2021 Updates: पेट्रोल और डीजल कीमतें बेलगाम हो गई हैं. पेट्रोल आज फिर रिकॉर्ड महंगा हुआ, डीजल की कीमतें भी नई ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं. मुंबई में पेट्रोल 91 रुपये के पार चल रहा है. बीते दो दिनों में पेट्रोल 50 पैसे से ज्यादा महंगा हो चुका है. 8 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. 

Petrol Price Today: नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल, डीजल के दाम

नई दिल्ली: Petrol Price 14 January 2021 Update: दिल्ली में पेट्रोल के भाव 84.70 रुपये का नए लेवल पर पहुंच गए हैं, ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो 1-2 दिन में दिल्ली में पेट्रोल के भाव 85 रुपये पहुंच जाएंगे. मुंबई में पेट्रोल बुधवार को ही 91 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुका था, आज इसमें 25 पैसे का और इजाफा हो चुका है

जनवरी में अबतक पेट्रोल की कीमतें 1 रुपये तक बढ़ चुकी हैं, जबकि डीजल 1 रुपये से ज्यादा महंगा हो चुका है. आज दिल्ली में पेट्रोल 84.70 रुपये, मुंबई में रेट 91.32 रुपये, कोलकाता में भाव 86.15 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 87.40 रुपये प्रति लीटर है. 

ये भी पढ़ें- Budget 2021: ट्रेनों में अब प्लेन की तर्ज पर मिलेगा 'Ready To Eat' भोजन, IRCTC लेकर आ रही है ये स्कीम  

 

4 मेट्रो शहरों में Petrol की कीमतें 

शहर                  कल का रेट   आज का रेट               
दिल्ली                  84.45            84.70 
मुंबई                    91.07            91.32
कोलकाता            85.92            86.15 
चेन्नई                    87.18           87.40

इसी तरह डीजल के रेट दिल्ली में 74.88 रुपये, मुंबई में 81.60 रुपये, कोलकाता में 78.47 रुपये और चेन्नई में 80.19 प्रति लीटर हो गया है. 

4 मेट्रो शहरों में Diesel के दाम 

शहर                       कल का रेट         आज का रेट         
दिल्ली                      74.63                    74.88
मुंबई                        81.34                    81.60      
कोलकाता                78.22                    78.47               
चेन्नई                       79.95                    80.19   

खुद देखिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम 

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें 

रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

 

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल सकता है महंगाई भत्ता, महीनों से लगी है रोक

LIVE TV

Trending news