सेंसेक्स में गिरावट का दौर जारी, 59 अंक और टूटा
Advertisement

सेंसेक्स में गिरावट का दौर जारी, 59 अंक और टूटा

बिकवाली दबाव के चलते बंबई शेयर बाजार में गिरावट आज दूसरे दिन भी जारी रही जहां आईटी, तेल एवं गैस व फार्मा कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स 59 अंक और टूटकर 28,005.37 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई : बिकवाली दबाव के चलते बंबई शेयर बाजार में गिरावट आज दूसरे दिन भी जारी रही जहां आईटी, तेल एवं गैस व फार्मा कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स 59 अंक और टूटकर 28,005.37 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स सुबह 28,061.79 अंक पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान 28,174.30 अंक और 27,960.14 अंक के दायरे में रहने के बाद यह अंतत: 59.24 अंक की गिरावट दिखाता हुआ 28,005.37 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कल 87.79 अंक की गिरावट आई थी।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.50 अंक टूटकर 8,624.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8667.10 और 8603.60 अंक के दायरे में रहा। सूचकांक आधारित 30 शेयरों में से 15 गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारियों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरें बढाए जाने के संकेत के बीच निवेशकों ने सतर्क रूख अपनाया। 

Trending news