Share Market Today: नई ऊंचाई पर पहुंचा भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी ने पार किया 14,000 का लेवल
Advertisement

Share Market Today: नई ऊंचाई पर पहुंचा भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी ने पार किया 14,000 का लेवल

Indian Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे है, आज निफ्टी ने पहली बार 14,000 का स्तर छुआ है. 13,000 से 14,000 तक पहुंचने में निफ्टी को 26 ट्रेडिंग सेशन लगे, सेंसेक्स ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है. 

Indian Share Market: भारतीय शेयर बाजार में रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे है

नई दिल्ली: Indian Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार आज फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया. निफ्टी ने पहली बार 14000 का लेवल छुआ है. आज भारतीय बाजारों की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे बाजार में खरीदारी लौटती दिख रही है. फिलहाल निफ्टी 21 अंकों की छोटी बढ़त के साथ 14,000 के रिकॉर्ड लेवल के ऊपर बना हुआ है. कल बुधवार को निफ्टी 14,000 के बेहद करीब 13,994.70 के लेवल पर बंद हुआ था और आज 13,970 पर खुला. 

इस साल करीब 2,000 प्वाइंट्स चढ़ा निफ्टी 

निफ्टी पिछले साल 31 दिसंबर 2019 को 12,168 के लेवल पर था, ठीक एक साल बाद आज 31 दिसंबर 2020 को निफ्टी 14,000 के लेवल पर खड़ा है. यानि इस साल निफ्टी में करीब करीब 2,000 प्वाइंट्स की तेजी देखने को मिली. हालांकि कोरोना महामारी संकट के दौरान बाजार में जबरदस्त गिरावट भी देखने को मिली. 23 मार्च को निफ्टी 7,610 के लेवल तक भी फिसल गया था. 

कोरोना से बाजार में रही उथल-पुथल 

कोरोना संकट की वजह से बाजार में काफी उथल-पुथल रही. ये मांग भी उठी की शेयर बाजार कों कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जाए. लेकिन सेबी ने इसकी मंजूरी नहीं थी और कारोबार चलता रहा. शायद यही वजह रही कि आज बाजार इतने मुश्किल दौर से गुजरने के बाद इस ऊंचाई पर पहुंचा है. मार्च-अप्रैल और मई की सुस्ती के बाद जून में बाजार में हल्की हल्की रिकवरी लौटी और निफ्टी ने 3 जून को 10,000 का स्तर पार किया. इसके बाद शेयर बाजार में तेजी का ये सिलसिला जारी रहा. निफ्टी को 10,000 से 11,000 के लेवल तक पहुंचने में 34 ट्रेडिंग सेशन लगे. 11,000 का लेवल निफ्टी ने 20 जुलाई को छुआ और 12 अक्टूबर को निफ्टी ने 12,000 का स्तर वापस पार किया. इस 1000 प्वाइंट्स की यात्रा को निफ्टी ने 59 ट्रेडिंग सेशन में पूरा किया. 

ये भी पढ़ें- अब 25 की जगह 21 साल में ही छलका सकेंगे जाम! दिल्ली में खुलेआम शराब बेचने की तैयारी

सिर्फ 26 ट्रेडिंग सेशन में 14,000 छुआ

12,000 से 13,000 तक पहुंचने में निफ्टी को 32 ट्रेडिंग सेशन लगे. 24 नवंबर को निफ्टी ने 13,000 का स्तर पार किया था, और करीब एक महीने बाद ही आज 31 दिसंबर को निफ्टी 14,000 के स्तर को पार किया है, इस मील के पत्थर को पाने में निफ्टी को 26 ट्रेडिंग सेशन लगे. यानि इन एक महीनों के दौरान बाजार ने जबरदस्त तेजी दिखाई. 

 

इस साल निफ्टी का सफर 

दिन                                   ऐतिहासिक स्तर 

31 Dec-2020                   14,000

24-Nov-2020                   13,002

12-Oct-2020                   12,022

20-Jul-2020                    11,037

03-Jun-2020                   10,108

 

इस साल निफ्टी का सफर 

लेवल                                ट्रेडिंग सेशन लगे

10-000-11,000                   34 

11,000-12,000                   59

12,000-13,000                   32

13,000-14,000                   26 

सेंसेक्स भी नई ऊंचाई पर 

सेंसेक्स में भी करीब 95 अंकों की तेजी दिख रही है. सेंसेक्स ने भी आज अपना All Time High यानी सबसे ऊंचा स्तर 47865.56 को छुआ है. फिलहाल बाजार एक दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंकिंग, IT और मेटल शेयरों में हल्की कमजोरी है. खरीदारी सिर्फ फार्मा और रियल्टी के कुछ शेयरों में दिख रही है. ऑटो और FMCG शेयरों में ज्यादा हलचल नहीं है. 

ये भी पढ़ें- नया नया सा होगा New Year! 1 जनवरी से आपकी जिंदगी पर असर डालेंगे ये 10 बड़े बदलाव

LIVE TV

Trending news