Share Market: साल के पहले दिन पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाए नए रिकॉर्ड हाई, ये हैं आज के टॉप गेनर्स-लूजर्स
Advertisement

Share Market: साल के पहले दिन पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाए नए रिकॉर्ड हाई, ये हैं आज के टॉप गेनर्स-लूजर्स


Share Market Closing Bell: सपाट शुरुआत के बाद शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. साल के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 31 अंक चढ़कर 72,271 पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 10 अंक चढ़कर 21,741 पर बंद हुआ.  

 

Share market

Stock Market: सोमवार, 1 जनवरी को साल के पहले दिन शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत रही. साल 2024 के पहले कारोबारी दिन फ्लैट शुरुआत के बाद सेंसेक्स से रफ्तार पकड़ ली. साल के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स 31 अंक चढ़कर 72,271 पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 10 अंक चढ़कर 21,741 पर बंद हुआ.  

रिकॉर्ड हाई पर सेंसेक्स 

साल के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपने ऑल टाइम हाई स्तर को छुआ. सेंसेक्स 72,561 अंक पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी 21,834 के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि इसके बाद मामूली गिरावट के बाद सेंसेक्स 72,271 पर और निफ्टी 21,741 अंक पर बंद हुआ.  साल के पहले दिन जहां पॉजिटिव शुरुआत हुई तो साल 2023 के आखिरी दिन 29 दिसंबर को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स में 170 अंक की गिरावट और निफ्टी में 47 अंक की गिरावट आई थी.  

आज इन शेयरों में तेजी 
आज जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली, उसमें वोडाफोन आइडिया, अडानी के सभी 9 शेयर शामिल है. निफ्टी स्टॉक्स पर आज नेस्ले, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा में तेजी आई . इसके अलावा DCB बैंक, सन फार्मा, गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड कैमिकल लिमिटेड, में उछाल देखने को मिला तो वहीं Eicher Mptors, भारती एयरटेल,  M&M और बजाज ऑटो के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. 

Trending news