Quiz Game: कहां है दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान? धुरंधर भी नहीं जानते जवाब!
Advertisement
trendingNow11768604

Quiz Game: कहां है दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान? धुरंधर भी नहीं जानते जवाब!

General Knowledge Fact: आज हम आपके लिए एक जबरदस्त Quiz Game लेकर आए हैं. यहां दिए गए सभी सवालों का जवाब 95% लोग नहीं दे पाएं. चेक करिए आपका जनरल नॉलेज (General Knowledge) कैसा है और कितने सवालों का सही जवाब आप दे पाते हैं.

फाइल फोटो

Interesting Things About India: यहां पर भारत से जुड़े कई रोचक सवाल दिए गए हैं जिनका सही जवाब काफी कम लोग जानते हैं. अगर इन सभी सवालों का सही जवाब आप दे पाते हैं तो समझिए General Knowledge में आपको बड़े-बड़े लोग भी टक्कर नहीं दे पाएंगे.

A. भारत में तैरता हुआ डाकघर कहां है?

1. श्रीनगर
2. जयपुर
3. भोपाल
4. रांची

जवाब- श्रीनगर की डल झील में तैरता हुआ डाकघर है जिसका उद्घाटन अगस्त 2011 में किया गया था.

B. दुनिया में सबसे अधिक वर्षा कहां होती है?

1. चेरापूंजी 
2. मौसिनराम 
3. शिमला
4. मनाली

जवाब-मेघालय के मौसिनराम गांव में सबसे अधिक बरिश होती है.

C. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान कहां है?

1. हिमाचल प्रदेश
2. जम्मू-कश्मीर
3. लद्दाख
4. पंजाब

जवाब- हिमाचल प्रदेश का चैल क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड है.

D. चांद पर पानी की खोज किस देश ने की है?

1. अमेरिका
2. रूस
3. चीन
4. भारत

जवाब- चांद पर पानी की खोज सबसे पहले भारत ने की.

E. दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश कौन है?

1. अमेरिका
2. स्पेन
3. इटली
4. भारत

जवाब- इस सवाल का सही जवाब भारत है. भारत ही वो मुल्क है जहां दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है.

F. बांग्लादेश का राष्ट्रगान किसने लिखा था?

1. अरबिंदो घोष
2. रविंद्रनाथ टैगोर
3. राजा राम मोहन राय
4. ईश्वर चंद्र विद्यासागर

जवाब- रविंद्रनाथ टैगोर ने बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'अमार शोनार बांग्ला' लिखा था. आपको बता दें कि भारत का राष्ट्रगान भी रविंद्रनाथ टैगोर ने ही लिखा है.

G. भारत के किस राज्य को धान का कटोरा कहा जाता है?

1. मध्य प्रदेश
2. छत्तीसगढ़
3. उत्तर प्रदेश
4. पंजाब

जवाब- इस सवाल का सही जवाब छत्तीसगढ़ है, पूरे देश की तुलना अकेले छत्तीसगढ़ 88 फीसदी धान का उत्पादन करता है.

Trending news