Quiz: अपनी एक्सीलेंट मिमिक्री स्किल के लिए जाना जाता है ये पक्षी
Advertisement
trendingNow12375656

Quiz: अपनी एक्सीलेंट मिमिक्री स्किल के लिए जाना जाता है ये पक्षी

Quiz: यहां हम आपके लिए भारत में पाए जाने वाले पक्षियों पर आधारित एक क्विज लेकर आए हैं. अगर आप बर्ड लवर हैं या इनके बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो इस क्विज में शामिल होकर अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं. 

Quiz: अपनी एक्सीलेंट मिमिक्री स्किल के लिए जाना जाता है ये पक्षी

GK Quiz In Hindi:भारत पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां समृद्ध और विविध पक्षी आबादी है जो हिमालय से लेकर तटीय मैदानों तक फैली हुई है. भारत में प्रवासी प्रजातियों समेत पक्षियों की 1,300 से ज्यादा प्रजातियों हैं, जो इन अतरंगी पक्षियों और उनके बारे में जानने वालों को एक अविश्वसनीय अवसर प्रदान करता है. आपका जनरल नॉलेज टेस्ट करने के लिए यहां एक क्विज दी गई है. चाहे आप एक अनुभवी पक्षी प्रेमी हों या नेचर लवर, यह क्विज भारत की पक्षी प्रजातियों के बारे में आपकी समझ को चुनौती देगी...

सवाल- सलीम अली पक्षी अभयारण्य कहां स्थित है?
जवाब- गोवा

सवाल- इनमें से कौन सा पक्षी भारत में पाया जाने वाला उड़ने में असमर्थ पक्षी है?
जवाब- मोर 

सवाल- किस राज्य पक्षी को 'स्वर्ग का पक्षी' कहा जाता है?
जवाब- मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें- वो 7 जानवर जो हैं शेर पर सवा शेर, जिनके सामने जंगल के राजा की गुम हो जाती सिट्टी-पिट्टी 

सवाल- भारत में पाया जाने वाला सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है?
जवाब- ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, जो भारतीय उपमहाद्वीप पर शुष्क घास के मैदानों और झाड़ियों में रहता है. इसकी सबसे बड़ी आबादी राजस्थान में पाई जाती है. 

जवाब- कौन सा पक्षी अपने रंगीन पंखों के लिए जाना जाता है?
जवाब- मोर

सवाल- किस पक्षी को अक्सर बुद्धि और नॉलेज से जोड़ा जाता है?
जवाब- उल्लू

सवाल- कौन सा पक्षी अपने मधुर गीत के लिए जाना जाता है?
जवाब- बुलबुल

ये भी पढ़ें- बिन खाए बिन पिए सबके घर में रहता है, ना हंसता है ना रोता है, बस घर की रखवाली करता है?

सवाल- इंडियन रोलर कहां का राज्य पक्षी है?
जवाब- कर्नाटक, 20वीं सदी की शुरुआत में जब पंखों के व्यापार के चरम पर, तब इस पक्षी को उसके रंगीन पंखों के कारण बहुत डिमांड थी. इंडियन रोलर निर्यात के लिए मांगा जाता था. यह भारत में सबसे ज्यादा मारे जाने वाली पक्षी प्रजातियों में से एक थी. 

सवाल- कौन सा पक्षी अपनी उत्कृष्ट नकल कौशल के लिए जाना जाता है?
जवाब- तोता, ये पक्षी खास तौर पर आवाजो और मानवीय भाषा की नकल करने में माहिर होते हैं. 

Trending news