Ramayana Quiz: उस शिव धनुष का नाम बताइए, जिस पर सीता स्वयंवर में श्रीराम ने प्रत्यंचा चढ़ाई थी?
Advertisement
trendingNow12037499

Ramayana Quiz: उस शिव धनुष का नाम बताइए, जिस पर सीता स्वयंवर में श्रीराम ने प्रत्यंचा चढ़ाई थी?

GK Quiz On Ramayana: यह जीके के कुछ दिलचस्प प्रश्न-उत्तर रामायण और भगवान राम से जुड़े हुए हैं. यह प्रश्न आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में आपके लिए मददगार साबित होंगे.

Ramayana Quiz: उस शिव धनुष का नाम बताइए, जिस पर सीता स्वयंवर में श्रीराम ने प्रत्यंचा चढ़ाई थी?

GK Quiz On Ramayana: सनातन धर्म में पवित्र ग्रंथ रामायण का एक विशेष स्थान है. इस धार्मिक ग्रंथ का सबसे पुराना संस्करण संस्कृत भाषा में है. एक समय में भारतीय हिंदू परिवारों में घर के बड़े बुजुर्ग रोज बच्चों को रामायण का पाठ करके सुनाते थे. इसके जरिए बच्चों में हर वो संस्कार डालने के प्रयास किए जाते थे, जो आगे चलकर उसे एक बेहतर इंसान बनाए. रामायण में बताया गया है कि कैसे आप मर्यादा में रहकर भी बुराई का सर्वनाश कर सकते हैं.

सवाल- 1. रामायण की रचना मूल रूप से किसने की थी?

A.ऋषि वाल्मीकि

B.तुलसी दास

C.संत एक नाथ

D.अभिनंदन

जवाब- रामायण की रचना मूल रूप से ऋषि वाल्मीकि ने संस्कृत भाषा में की थी.

 

सवाल- 2. लक्ष्मण को किसका अवतार माना जाता है?

A.भगवान विष्णु

B.भगवान शिव

C.भगवान ब्रह्मा

D. शेषनाग

जवाब- भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार माना जाता है.

 

सवाल- 3. उस जंगल का नाम बताएं जहां भगवान राम, उनके अनुज लक्ष्मण और देवी सीता वनवास के दौरान रूके थे?

A.अरन्या

B.अरण्यक

C.दंडकारण्य

D.करण्या

जवाब- दंडकारण्य में भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण ने अपना वनवास बिताया. 

सवाल- 4. भावार्थ रामायण किसने लिखी थी?

A.माधव कंडाली

B.एकनाथ 

C.कृतिबास

D.बुद्ध रेड्डी
 
जवाब- भावार्थ रामायण को एकनाथ ने लगभग 16वीं शताब्दी में मराठी भाषा में लिखा था.

सवाल- 5. निम्नलिखित में से कौन रामचरितमानस के काण्ड हैं?

A.बालकाण्ड 

B.अरण्यकाण्ड 

C.किष्किन्धाकाण्ड 

D.उपरोक्त सभी सही हैं

जवाब- रामचरितमानस को सात काण्डों में विभक्त किया गया है: बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड (युद्धकाण्ड) और उत्तरकाण्ड. 

 

सवाल- 6. उस धनुष का नाम बताइएं, जिस पर भगवान राम ने सीता स्वयंवर में प्रत्यंचा चढ़ाई थी?

A.पिनाक

B.पिंडका

C.आनंदका

D.रुलापांड

जवाब- राम जी ने भगवान शिव के धनुष पिनाक पर प्रत्यंचा चढ़ाई थी. दरअसल, देवी सीता के पिता जनक ने यह घोषणा की थी कि जो कोई शिव धनुष पिनाक पर बाण का संधान कर लेगा, उसके साथ सीता का विवाह कर दिया जाएगा. सीता स्वयंवर में उपस्थित कई राजाओं ने प्रयास किए, लेकिन धनुष को कोई हिला भी नहीं सका. 

Trending news