Fatehpur Lok Sabha Election 2024:फतेहपुर सीट पर इस बार साध्वी निरंजन ज्योति खायी मात, सपा ने हासिल किया ताज.
Advertisement
trendingNow12141542

Fatehpur Lok Sabha Election 2024:फतेहपुर सीट पर इस बार साध्वी निरंजन ज्योति खायी मात, सपा ने हासिल किया ताज.

Fatehpur Lok Sabha Chunav 2024 News: यूपी की 80 लोकसभा सीटों में फतेहपुर एक प्रमुख सीट है. यहां दो बार से भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति जीत रही हैं. इससे पहले सपा और बसपा को भी मौका मिला था. इस बार सपा और कांग्रेस के साथ आने से INDIA गठबंधन को उम्मीद है कि सपा का पीडीए फॉर्मूला (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) काम कर सकता है. 

Fatehpur Lok Sabha Election 2024:फतेहपुर सीट पर इस बार साध्वी निरंजन ज्योति खायी मात, सपा ने हासिल किया ताज.

Fatehpur Lok Sabha Election 2024: अपने देश में हर शहर की अपनी एक अलग कहानी है. लोकसभा चुनाव के समय जब हम निर्वाचन क्षेत्र के बारे में पढ़ रहे हैं तो उस इलाके के इतिहास से भी परिचित हो सकते हैं. यूपी में प्रयागराज मंडल में शामिल फतेहपुर जिले की भी एक कहानी है. इसके नाम के पीछे फतेहमंद खान से कनेक्शन जोड़ा जाता है जिन्होंने शहर की स्थापना की थी. अब राजनीति की बात करें तो भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में ही फतेहपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया. चेहरा जाना पहचाना है. जी हां, भाजपा ने तीसरी बार साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhwi Niranjan Jyoti Fatehpur) को इस सीट पर उतारा है. 

फतेहपुर लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट

यूपी की फतेहपुर सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग हुई. यहां कुल 57.09 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले. नतीजे 4 जून को आएंगे. 

देखें: भाजपा ने किसे दिया टिकट, विपक्ष से कौन, पूरी लिस्ट

साध्वी ने 2012 में हमीरपुर से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था. लगातार 2 बार से फतेहपुर से सांसद हैं. साध्वी केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं. फतेहपुर सीट पर हाल के वर्षों में भाजपा और बसपा में सीधा मुकाबला रहा है. हालांकि इस बार समीकरण बदला दिख रहा है. बसपा का चुनाव प्रचार मंद गति से चल रहा है. उधर, कांग्रेस और सपा का गठबंधन होने के बाद फतेहपुर सीट सपा के पास गई है. ऐसे में इस बार भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है. 

फतेहपुर लोकसभा सीट से कब कौन जीता
1957  अंसार हरवानी  कांग्रेस
1962  गौरी शंकर  स्वतंत्र
1967  संत बक्स सिंह  कांग्रेस
1971  संत बक्स सिंह  कांग्रेस
1977  बशीर अहमद  जनता पार्टी
1978  लियाकत हुसैन  जनता पार्टी
1980  हरि कृष्ण शास्त्री  कांग्रेस
1984  हरि कृष्ण शास्त्री  कांग्रेस
1989  विश्वनाथ प्रताप सिंह  जनता दल
1991  विश्वनाथ प्रताप सिंह  जनता दल
1996  विशंभर प्रसाद निषाद  बसपा
1998  अशोक कुमार पटेल  भाजपा
1999  अशोक कुमार पटेल  भाजपा
2004  महेंद्र प्रसाद निषाद  बसपा
2009  राकेश सचान  सपा
2014  निरंजन ज्योति  भाजपा
2019  निरंजन ज्योति  भाजपा

अटकलें लगाई जा रही हैं कि सपा पिछड़ी जाति के उम्मीदवार पर दांव लगा सकती है. विधानसभा चुनाव में सपा ने पिछड़े और मुस्लिम वोटों के बल पर अच्छा प्रदर्शन किया था. इस बार वही फॉर्मूला दोहराया जा सकता है. 

यह लोकसभा सीट 1957 में बनी थी. फतेहपुर जिले में 6 विधानसभाएं आती हैं- जहानाबाद, बिन्दकी, फतेहपुर, आयहशाह, हुसैनगंज, खागा. 

फतेहपुर सीट पर जातीय समीकरण

कुल मतदाता 19 लाख से ज्यादा  
अनुसूचित जाति  4 लाख
क्षत्रिय  3 लाख
ब्राह्मण  2.5 लाख
निषाद  2 लाख
मुस्लिम  1.5 लाख
वैश्वय  1 लाख से ज्यादा
यादव  1 लाख से ज्यादा

यूपी के फतेहपुर का इतिहास पढ़िए

Trending news