किस शहर में बना है आपकी जेब में पड़ा सिक्का, इस निशानी से करें पहचान
Advertisement

किस शहर में बना है आपकी जेब में पड़ा सिक्का, इस निशानी से करें पहचान

Identify the Origin of Your Coin with Mint Mark: सभी भारतीय सिक्के टकसाल में बनते हैं. टकसाल वह सरकारी कारखाना है, जहां सरकार के आदेश पर और बाजार की मांग को देखते हुए सिक्कों को बनाया जाता है. 

किस शहर में बना है आपकी जेब में पड़ा सिक्का, इस निशानी से करें पहचान

Identify the Origin of Your Coin with Mint Mark: नई दिल्ली: एक इंसान की बेसिक जरूरतों की बात करें, तो उसमें रोटी, कपड़ा और मकान सबसे पहले आते हैं. अब इन सभी बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जिस चीज की जरूरत होती है, वो है पैसे. हम सभी अपने रोजाना के खर्चों को पूरा करने के लिए ना जाने कितने ही रुपये खर्च कर देते हैं. उन ही रुपयों में नोट और सिक्के दोनों ही शामिल होते हैं. अब इन रुपयों में अगर हम सिक्कों की बात करें, तो हम सभी ने बचपन से ना जाने कितने ही तरह से सिक्के देखे होंगे. लेकिन क्या आप किसी भी सिक्के को देख कर यह बता सकते हैं कि वो सिक्का भारत के किस शहर में बना है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं. आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपनी जेब में पड़े सिक्के को देख कर बता पाएंगे कि उसे किस शहर में बनाया गया है.

पूरे भारत में हैं चार टकसाल
दरअसल, सबसे पहले आपको बता दें कि सभी भारतीय सिक्के टकसाल में बनते हैं. टकसाल वह सरकारी कारखाना है, जहां सरकार के आदेश पर और बाजार की मांग को देखते हुए सिक्कों को ढाला यानी बनाया जाता है. पूरे भारत में कुल 4 टकसाल हैं, जो नोएडा, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में स्थित हैं. हर एक टकसाल में बनने वाले सिक्कों की अपनी अगल पहचान होती है. आप इस सिक्कों पर बने एक खास निशान को देखकर आसानी से बता सकते हैं कि वह सिक्का भारत के किस टकसाल में बना है.

जानें कैसे पहचानें किस शहर में बना कौन सा सिक्का
बता दें कि हर सिक्कें पर लिखे ईयर के नीचे एक खास तरह का निशान बना होता है, जिसे देखकर आप उस सिक्के के बनने वाले शहर का पता लगा सकते हैं.

1. जिस सिक्के पर Dot का निशान बना होता है, वह सिक्का नोएडा के टकसाल में बना होता है.
2. इसी तरह से जिस सिक्के के नीचे Diamond का शेप बना होता है, वह सिक्का मुंबई के टकसाल में बना होता है.
3. इसी प्रकार आपको जिन सिक्कों पर Star का शेप बना दिखे, तो आप समझ जाना कि वो सिक्का हैदराबाद के टकसाल में बना है.
4. अब आपको जिन सिक्कों पर कोई निशान या शेप बना ना दिखे, तो आप फौरन समझ जाना कि उस सिक्के को कोलकाता के टकसाल में बनाया गया है.

Trending news