खेसारी लाल और Kajal Raghwani का गाना 'कमरिया से सड़िया छूटल' सोशल मीडिया पर मचाया गदर
Advertisement

खेसारी लाल और Kajal Raghwani का गाना 'कमरिया से सड़िया छूटल' सोशल मीडिया पर मचाया गदर

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Superstar Khesari Lal Yadav) और काजल राघवनी (Kajal Raghwani) भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा' (Litti Chokha) का धमाकेदार वीडियो सॉन्ग 'कमरिया सड़िया से छुटल' (Kamariya Sadiya Se Chhutal) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, ये बेहद शानदार गाना है. इसमें खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का अलग ही अवतार नजर आ रहा है. 

खेसारी लाल का गाना कमरिया से सड़िया छूटल'  ने मचाया धमाल.

Patna: भोजपुरी  फिल्म इंडस्ट्री के हिटमशीन खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी फैंस को खूब भाती है. इनकी जोड़ी भोजपुरी फिल्म जगत की हिट जोड़ी में से एक है. इस जोड़ी का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. खेसारी लाल और काजल  की फिल्म 'लिट्टी-चोखा' (Litti Chokha) का गाना 'कमरिया से सड़िया छूटल'  (Kamariya Se Sadiya Chhootal) सोशल मीडिया पर तेजी से गदर मचा रहा है. गाना इतना जबरदस्त है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे है. 

भोजपुरी फिल्म जगत के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव एक ऐसे अभिनेता हैं, जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. लोग उन्हें उनकी शानदार अभिनय और उनकी गायकी के लिए काफी पसंद करते हैं. ऐसे में खेसारी लाल ने अपने फैन्स के लिए अपनी फिल्म 'लिट्टी-चोखा' (Litti Chokha)का एक गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है.

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Superstar Khesari Lal Yadav) और काजल राघवनी (Kajal Raghwani) भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा' (Litti Chokha) का धमाकेदार वीडियो सॉन्ग 'कमरिया सड़िया से छुटल' (Kamariya Sadiya Se Chhutal) आरडीसी भोजपुरी चैनल से रिलीज किया गया था, जिसे कुछ ही घन्टे में 5 लाख से ज़्यादा व्यूज मिल गए थे. ये बेहद शानदार गाना है. इसमें खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का अलग ही अवतार नजर आ रहा है. इस फुल वीडियो सॉन्ग (Video Song) में खेसारी लाल यादव और काजल राघवनी (Khesari Lal Yadav-Kajal Raghwani) की गजब केमिस्ट्री दिख रही है. काजल राघवानी गुलाबी साड़ी (Kajal Raghwani Saree) में हैं और अपनी अदाओं से बेहद हॉट लग रही हैं. खेसारी लाल यादव ब्लू शर्ट में जम रहे हैं और दोनों का डांस और मस्ती दर्शकों के बीच एक बार फिर धमाल मचा रहा है.

ये भी पढ़ें- Kajal Raghwani को देखकर Khesari के मन में फूटा गुबार, गाना हो गया वायरल

इस गीत को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है. गीत के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं जबकि संगीतकार ओम झा हैं. फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा, निर्देशक पराग पाटिल, लेखक राकेश त्रिपाठी, सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं. फिल्म में संगीत ओम झा का है. इस फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा और रामचन्द्र यादव हैं. फिल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव, करण पांडे, प्रकाश जैस कलाकार हैं.

Trending news