Neelam Giri और Priyanka के 'सईयां मिला है लड़कईयां' ने मचाया धमाल, VIDEO हुआ VIRAL
Advertisement

Neelam Giri और Priyanka के 'सईयां मिला है लड़कईयां' ने मचाया धमाल, VIDEO हुआ VIRAL

 'सईयां मिला है लड़कईयां' (Saiyan Mila Hai Ladkaiya) में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) की शोख अदाओं को लेाग काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने को नीलम गिरी (Neelam Giri) के ऊपर फिल्माया गया है. 

फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के साथ मिलकर भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह (Priyanka​ Singh) ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि जब भी उनकी आवाज यूट्यूब पर आएगी वह लोगों को पसंद आएगी. प्रियंका सिंह का नया गाना 'सईयां मिला है लड़कईयां' (Saiyan Mila Hai Ladkaiya) रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्यों लोगों को पसंद आया गाना 

इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) की शोख अदाओं को लेाग काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने को नीलम गिरी (Neelam Giri) के ऊपर फिल्माया गया है. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. 

आर्यन शर्मा का है म्यूजिक

'सईयां मिला है लड़कईयां' (Saiyan Mila Hai Ladkaiya) को प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है. गाने का लेखन और रैप सुमित सिंह चंद्रवंशी ने किया है जबकि म्यूजिक आर्यन शर्मा, कंपोजर विजय चैहान, डायरेक्शन रवि पंडित का है.

इस गाने के लोगों के पसंद किए जाने से उत्साहित अभिनेत्री नीलम ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा, 'प्रियंका के गाए गाने पर परफॉर्म करने में काफी मजा आता है. उनकी खनकदार आवाज लोगों को पसंद आती है.'

VIDEO

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने पिता को लेकर दिया ये बयान, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Trending news