Advertisement
trendingNow1490220

आलिया भट्ट ने किया मां की फिल्‍म का बचाव, कहा-'नो फादर्स इन कश्मीर' से प्रतिबंध हटाएं'

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान की प्रमाणन विवाद में फंसी फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' का बचाव करते हुए कहा कि यह फिल्म करुणा एवं सहानुभूति पर आधारित है.

आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान की फिल्‍म का बचाव किया है. फाइल फोटो
आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान की फिल्‍म का बचाव किया है. फाइल फोटो

मुंबई : अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान की प्रमाणन विवाद में फंसी फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' का बचाव करते हुए कहा कि यह फिल्म करुणा एवं सहानुभूति पर आधारित है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को इस पर से "प्रतिबंध" हटा देना चाहिए. हालांकि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात से इनकार किया है. 

सीबीएफसी मुंबई के क्षेत्रीय अधिकारी तुषार कारमेरकर ने कहा है कि प्रतिबंध के बारे में गलत जानकारियां फैलाकर बेवजह दबाव बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबर पूरी तरह झूठी है और सभी जिम्मेदार लोगों को यह बात समझनी चाहिए.

fallback
फाइल फोटो

Add Zee News as a Preferred Source

मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक, फिल्म छह महीने से भी ज्यादा समय से सीबीएफसी में अटकी हुई है और इसे 'ए' श्रेणी का प्रमाण पत्र देने की पेशकश की गई है. फिल्म के निर्माताओं ने बोर्ड के फैसले को चुनौती देते हुए 'यू/ए' श्रेणी का प्रमाण पत्र देने की मांग की है. अभिनेत्री स्वरा भास्कर के फिल्म का बचाव करने के बाद आलिया भट्ट का यह बयान आया है.

भट्ट ने गुरुवार को ट्वीट किया, "अपनी मां सोनी राजदान और अश्विन कुमार की फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' को लेकर अति उत्सुक हूं. फिल्म की टीम ने कश्मीर में किशोरों की प्रेम कहानी पर बहुत मेहनत की है." उन्होंने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि सीबीएफसी फिल्म से प्रतिबंध हटा देगा. यह फिल्म करुणा पर आधारित है. प्यार को एक मौका देना चाहिए." 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news