#throwback : श्रीदेवी के साथ हिट थी अनिल कपूर की जोड़ी, फैंस के साथ शेयर की दिल छू लेने वाली बात
Advertisement
trendingNow1476000

#throwback : श्रीदेवी के साथ हिट थी अनिल कपूर की जोड़ी, फैंस के साथ शेयर की दिल छू लेने वाली बात

बोनी कपूर से शादी करने के बाद कपूर खानदान में श्रीदेवी को बहुत प्यार और सम्मान मिला.

(फाइल फोटो)

नई दिल्ली : बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी साल 2018 की शुरुआत में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गईं. वहीं बोनी कपूर से शादी करने के बाद कपूर खानदान में श्रीदेवी को बहुत प्यार और सम्मान मिला. अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी की जोड़ी को ऑनस्क्रीन खूब पसंद किया गया. हाल ही में अनिल कपूर एक टीवी शो में आए और जब वहां उनसे श्रीदेवी के साथ उनके रिश्ते के बार में पूछा गया तो अनिल कपूर इमोशनल हो गए. 

डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में गेस्ट बनकर आए अनिल कपूर ने बताया कि वो एक कलाकार के तौर पर श्रीदेवी की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं और उनके करियर में श्रीदेवी का एक बहुत बड़ा योगदान रहा. अनिल कपूर ने बताया कि श्रीदेवी एक ऐसी अदाकारा थीं जिनके पर्दे पर आते ही एक अलग सा जादू चलता था. हमें उन्हें दुख के साथ नहीं बल्कि उनके बेहतरीन काम, प्यार और उनके योगदान के लिए साद करना चाहिए. 

VIDEO: पाकिस्तानी पुलिसवाले ने बोला एक्टर अनिल कपूर का डायलॉग, सस्पेंड

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on

श्रीदेवी को याद करते हुए 61 साल के अनिल कपूर ने बताया कि वो जब भी श्रीदेवी से मिलते थे उनके पैर छूकर उन्हें सम्मान देते थे. बता दें कि श्रीदेवी की शादी अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर से हुई है. दोनों की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं. श्रीदेवी के जाने के बाद दोनों बेटियों को कपूर फैमिली में बहुत प्यार और लाड़ से रखा जा रहा है. श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी है और छोटी बेटी के फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की खबरें आ रही हैं. 

VIDEO: इस एक्टर की सलाह पर दीपिका पादुकोण ने की रणवीर सिंह से शादी!

बता दें कि अनिल कपूर और श्रीदेवी ने बॉलीवुड की कई यादगार फिल्मों में साथ में काम किया है. मिस्टर इंडिया, लम्हें, लाडला, जुदाई और रूप की रानी चोरों का राजा इनमें से फेमस फिल्में हैं. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news