ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर ने किए धड़ाधड़ 4 पोस्ट, आखिर किसे मारा ताना? चाचा-बहन का भी कर गए जिक्र
Advertisement
trendingNow12273249

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर ने किए धड़ाधड़ 4 पोस्ट, आखिर किसे मारा ताना? चाचा-बहन का भी कर गए जिक्र

Arjun Kapoor Breakup Rumours :हाल में ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. इस बीच अर्जुन कपूर ने धड़ाधड़ चार पोस्ट किए. दो परिवार से जुड़े तो दो क्रिप्टिक पोस्ट थे. चलिए बताते हैं आखिर अर्जुन कपूर ने किसके लिए क्या कहा है.

मलाइका और अर्जुन

एक बार फिर मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें तैरने लगी. देखते ही देखते ये बातें इतनी हो गई कि मलाइका अरोड़ा की पूर्व मैनेजर को रिएक्ट करना पड़ा. उन्होंने तो इन बातों को अफवाह बताया मगर अभी भी फैंस डाउट में हैं. इस बीच अर्जुन कपूर का पहला रिएक्शन सामने आया है. हालांकि ये सीधे तौर पर ब्रेकअप पर नहीं है मगर क्रिप्टिक अंदाज में उन्होंने पोस्ट किया है. मलाइका संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में अर्जुन कपूर ने धड़ाधड़ चार पोस्ट किए. ये सभी पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने किए. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है.

अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट तो चाचा से जुड़ा किया है. दरअसल एक्टर ने अनिल कपूर का वीडियो शेयर किया है. बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर जल्द ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 होस्ट करने वाले हैं. इसी शो के प्रोमो को अर्जुन कपूर ने शेयर किया और जमकर चाचा की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अनिल कपूर हमेशा कुछ नया करते हैं. वह न्यू के किंग है. इस बार भी कुछ मजेदार कर रहे हैं.

चाचा और सौतेली बहन का जिक्र

fallback
वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने सौतेली बहन जान्हवी कपूर का जिक्र किया. सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रिलीज हुई है. ऐसे में उन्होंने जान्हवी, करण, राजकुमार और प्रोडक्शन हाउस की तारीफ की.

अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट

fallback
इन सब बातों के बीच अर्जुन कपूर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी किया. उन्होंने लिखा, 'धरती पर सबसे बड़ा खजाना वे लोग हैं जो हमें प्यार करते हैं और हमेशा हमारा साथ देते हैं. उन्हें खरीदा या बदला नहीं जा सकता है, और हममें से कुछ के पास ऐसे लोग हैं.' वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'जिंदगी में हमारे पास दो चॉइस होती है. एक हम अतीत के गुनाहगार हो सकते हैं या फ्यूचर से कुछ नया सीख सकते हैं.'

अर्जुन संग ब्रेकअप की चर्चा के बीच, मलाइका अरोड़ा की वायरल हुई दिशा पाटनी के 'बॉयफ्रेंड' संग सेल्फी, जानें आखिर चक्कर क्या है?

 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप
अब इन दोनों पोस्ट के फैंस अलग अलग मतलब निकाल रहे हैं. खैर अभी तक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने सीधे तौर पर ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है. बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में हैं. साल 2018 से दोनों ने डेटिंग शुरू की और साल 2019 में अपना रिश्ता पब्लिक किया.

Trending news