महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर बिपाशा बसु ने कही ये बात, वायरल हुआ पोस्ट
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर बिपाशा बसु ने कही ये बात, वायरल हुआ पोस्ट

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है.

फाइल फोटो

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर संन्यास लेने की घोषणा की. इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस लगातार पोस्ट लिख रहे हैं. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी जितने क्रिकेट की दुनिया में मशहूर हैं, उतने ही खास वह बॉलीवुड के लिए भी हैं. धोनी के रिटायरमेंट पर बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

  1. महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है
  2. धोनी के रिटायरमेंट पर बिपाशा बसु ने अपनी प्रतिक्रिया दी है
  3. भारतीय क्रिकेट टीम ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है

महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे प्यार और समर्थन देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मुझे रिटायर्ड समझें' इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, 'हमेशा के लिए कैप्टन.' इसी के साथ उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर दिल वाली इमोजी भी जोड़ा है. fallback

भारतीय क्रिकेट टीम ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इस काम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का काफी योगदान रहा है. धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में एक वनडे वर्ल्ड कप, एक टी20 वर्ल्ड कप और एक बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बनाया है, साथ ही टेस्ट में भारत को नंबर एक का स्थान भी दिलाया है. 

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़े

Trending news