SULTAN का दंगल: कुश्‍ती लड़ते सलमान के दांव-पेंच देखकर रह जाएंगे हैरान
Advertisement

SULTAN का दंगल: कुश्‍ती लड़ते सलमान के दांव-पेंच देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' का टीजर मंगलवार को जारी किया गया। इसमें सलमान कुश्ती के मैदान में नजर आ रहे हैं और कई दांव-पेंच को आजमाते भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान ने सलमान की 'सुल्तान' के पहले टीजर की तारीफ की है। इसमें सलमान को अखाड़े में उतरते हुए और अपने प्रतिद्वंद्वी को एक ही पटखनी में चित करते हुए दिखाया गया है।

SULTAN का दंगल: कुश्‍ती लड़ते सलमान के दांव-पेंच देखकर रह जाएंगे हैरान

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' का टीजर मंगलवार को जारी किया गया। इसमें सलमान कुश्ती के मैदान में नजर आ रहे हैं और कई दांव-पेंच को आजमाते भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान ने सलमान की 'सुल्तान' के पहले टीजर की तारीफ की है। इसमें सलमान को अखाड़े में उतरते हुए और अपने प्रतिद्वंद्वी को एक ही पटखनी में चित करते हुए दिखाया गया है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुल्तान' के इस टीजर को लेकर लोगों में काफी उत्‍सुकता देखी जा रही है। सलमान न केवल 'सुल्तान' में कुश्ती के मैदान में नजर आ रहे हैं बल्कि कुश्‍ती लड़ने का उनका अंदाज भी काफी अलग है। बता दें कि यह टीजर सलमान ने जारी किया है। यह फिल्म प्रसिद्ध पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है। बीते दिनों ने सलमान ने फेसबुक पर सुल्तान का पहला दांव लिखकर इसे जारी किया था।

ईद पर रिलीज हो रही है इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी हैं। इसका शाहरुख की 'रईस' से बॉक्स ऑफिस पर टकराव हो सकता है। यह फिल्म मशहूर पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है। सलमान की इस फिल्म का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।

देखें वीडियो:-

Trending news