Advertisement
trendingNow1491812

कंगना रनौत को मिली करणी सेना की धमकी, एक्ट्रेस के घर के बाहर सिक्योरिटी तैनात

करणी सेना द्वारा धमकी देने पर कंगना ने कहा था कि अगर करणी सेना उन्हें इसी तरह से परेशान करते रहेंगे, तो वह उन्हें डिस्ट्रॉय कर देंगी.

(फोटो साभार- Instagram)
(फोटो साभार- Instagram)

मुंबई : कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं. मुंबई करणी सेना के द्वारा कंगना रनौत को धमकी दिए जाने के बाद एक्ट्रेस के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी गई है. करणी सेना ने सुबह ही धमकी दी थी कि आज कंगना के घर के बाहर प्रोटेस्ट करेंगे जब तक कंगना माफी नहीं मांग लेतीं. 

पुलिस ने करणी सेना को प्रोटेस्ट की परमिशन नहीं दी है, मुंबई पुलिस के मुताबिक अगर करणी सेना प्रोटेस्ट करती है और कानून व्यवस्था को तोड़ते है तो जरूरी करवाई को जाएगी. 2 दिन पहले ही जुहू पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद करणी सेना के सात मेंबर जब तक फ़िल्म रिलीज नहीं होती तब तक तड़ीपार किया हुआ है. 

मणिकर्णिका: करणी सेना की धमकी पर कंगना ने कहा, 'मैं भी राजपूत...सभी को डिस्ट्रॉय कर दूंगी'

Add Zee News as a Preferred Source

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव आनंदसिंग ठोके ने कहा कि उन्हें फिल्म मणिकर्णिका से दिक्कत नहीं है. उन्हें कंगना रनौत के दिये गए बयान, कि वो करणी सेना को बर्बाद कर देगी से आपत्ति है. करणी सेना का कहना है कि वो तब तक कंगना के खिलाफ प्रोटेस्ट करेंगे, जब तक कंगना उनसे माफी न मांग ले. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news