ईद के मौके पर सलमान खान का इंतजार कर रहे फैंस पर पुलिस ने बरसाई लाठी, लोग बोले - 'आ गया स्वाद...'
Advertisement
trendingNow12199760

ईद के मौके पर सलमान खान का इंतजार कर रहे फैंस पर पुलिस ने बरसाई लाठी, लोग बोले - 'आ गया स्वाद...'

Salman Khan: ईद के मौके पर सलमान खान के घर के बाहर ढेर सारे फैंस की भीड़ नजर आई. हाल ही में सामने आए एक वीडियो में पुलिस फैंस पर लाठीचार्ज करती दिख रही है. आप भी देखें वायरल वीडियो. 

ईद के मौके पर सलमान खान का इंतजार कर रहे फैंस पर पुलिस ने बरसाई लाठी, लोग बोले - 'आ गया स्वाद...'

Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) ईद के मौके पर हर साल बालकनी में आकर फैंस से मिलते हैं. आज भी ढेर सारे लोगों का जमावड़ा उनके घर के बाहर लगा हुआ था. मगर भीड़ को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. वीडियो में सारा नजारा कैद हो गया और अब वीडियो वायरल हो रहा है. साथ ही लोग भी वीडियो के कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें वायरल वीडियो.   

सलमान खान के फैंस पर हुआ लाठीचार्ज 

सलमान खान के फैंस हमेशा उनके दीदार के लिए एक्साइटेड रहते हैं. ईद के मौके पर भी उनके घर के बाहर ढेर सारे लोगों की भीड़ लगी देखने को मिलती है. आज भी ढेर सारे फैंस घंटों से सलमान खान का इंतजार रहे थे. इसी बीच पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. लाठियों से बचने के लिए फैंस को चप्पल-जूते छोड़कर नंगे पैर भागना पड़ा. देखते ही देखते इंटरनेट पर यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. 

Sikandar Movie: 'टाइगर' बना 'सिकंदर', आखिरकार ईद पर दे ही दिया सलमान खान ने सरप्राइज, नई फिल्म के टाइटल का ऐलान

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

फैंस दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन 

बता दें कि सलमान खान के फैंस इस वायरल वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. कोई लिख रहा है कि फैंस के साथ ऐसा करना गलत है तो कुछ लोग फनी कमेंट करते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ईदी मिल गई.' वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'आ गया स्वाद ? डेरा डंटी रोड पे जमा बैठे है .' 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

सलमान खान की फिल्म के बिना कैसा होगा ईद का जश्न? फैंस बोले - 'भाईजान के बगैर सेलिब्रेशन...'

हर साल सलमान देते हैं ईदी

बता दें कि सलमान खान फैंस के दिल में एक अलग जगह रखते हैं. बदले में सलमान भी अपने फैंस के साथ इंटरेक्ट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. हर साल के ईद के मौके पर वो अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को अपने स्टाइल में ईदी देते हैं. ठीक इस तरह शाहरुख के घर के बाहर भी लंबी-लंबी लाइन देखने के लिए मिलती है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

ईद पर कमाल दिखे एक्टर

बता दें कि एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी सलमान खान से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे. ईद के मौके पर भाईजान व्हाइट कलर के पैंट और शर्ट में हमेशा की तरह डैशिंग दिख रहे हैं. 

 

 

Trending news