नीतू कपूर ने दी शशि कपूर को श्रद्धांजलि, शेयर की यह RARE PIC
Advertisement

नीतू कपूर ने दी शशि कपूर को श्रद्धांजलि, शेयर की यह RARE PIC

एक ओर जहां अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग से शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी तो वहीं नीत कपूर ने भी उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

4 दिसंबर को हुआ था शशि कपूर का निधन. (फोटो- नीतू कपूर/ इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का 4 दिसंबर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई. वह पिछले तीन हफ्तों से अस्‍पताल में भर्ती थे. कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में सोमवार शाम 5.20 बजे निधन हो गया था. इसके बाद बुधवार को उन्हें मुंबई के संताक्रूज में राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई. पुलिस ने उन्हें तीन तोपों की सलामी के साथ विदा किया.

  1. शशि कपूर काफी वक्त से बीमार थे.
  2. वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे.
  3. उनको राजकीय सम्माने के साथ विदा किया गया.

पूरे बॉलीवुड ने शशि कपूर से जुड़ी अपनी यादें शेयर की. एक ओर जहां अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग से शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी तो वहीं नीत कपूर ने भी उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस तस्वीर में शशि कपूर अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं. 

 

Shashi uncle with his father  RIP

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

बता दें, शशि कपूर को साल 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. वर्ष 2015 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्होंने ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर केंडल से शादी की थी, जिनका सितंबर 1984 में निधन हो गया था. शशि कपूर की एक बेटी संजना कपूर और दो बेटे कुणाल और करण कपूर हैं. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें 

Trending news