Nora Fatehi ने किया इतना बोल्ड डांस, गाने की बीट पर हिलाया तन-बदन
Advertisement
trendingNow1942745

Nora Fatehi ने किया इतना बोल्ड डांस, गाने की बीट पर हिलाया तन-बदन

नोरा फतेही (Nora fatehi) का एक इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नोरा का पोस्ट जो कोई भी देख रहा है वो दीवाना हो जा रहा है.

 

नोरा फतेही, सौ. इंस्टाग्राम.

नई दिल्ली: 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की डांसिंग डीवा हैं. अपने डांस से वो फैंस के दिलों पर राज करती हैं. अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से भी नोरा चर्चा में बनी रहती हैं. नोरा फतेही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. अब नोरा ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं. नोरा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है. 

  1. नोरा ने किया कमाल का डांस
  2. पहले नोरा ने शेयर की थीं तस्वीरें
  3. 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में आएंगी नजर
  4.  
     

नोरा ने किया कमाल का डांस

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे अपने प्यार से संक्रमित कर दो, मुझे अपने जहर से भर दो.' नोरा ने इस वीडियो में बॉडी सूट ड्रेस कैरी की है. उन्होंने व्हाइट और ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है. नोरा गाने की बीट्स पर अंग-अंग हिला रही हैं. लोगों को उनका डांस वीडियो खूब पसंद आ रहा है. फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

पहले नोरा ने शेयर की थीं तस्वीरें

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस वीडियो से पहले इसी आउटफिट में अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं. उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'डेंजर जोन में एक राइड लो.' ये तस्वीरें फी बहुत शानदार थीं. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में आएंगी नजर

बता दें, नोरा फतेही (Nora Fatehi) जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं. फिल्म में नोरा के साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. लोगों को ट्रेलर खूब पसंद भी आ रहा है. नोरा फतेही फिल्म में देशभक्त के रोल में नजर आएंगी. 

नोरा ने पहले कराया था ऐसा फोटोशूट

नोरा (Nora Fatehi) ने कुछ दिनों पहले ही एक इंटरनेशनल फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं, वो भी खूब वायरल हुई थीं. इन तस्वीरों में नोरा अजीबो-गरीब कपड़े पहने नजर आई थीं. हमेशा चुस्त कपड़ों में नजर आने वाली नोरा (Nora Fatehi) को ऐसे कपड़ों में देख फैंस हैरान हो गए थे और सवाल करने लगे थे. एक फैन ने लिखा था, 'नोरा रणवीर को दे रहीं टक्कर.' वैसे नोरा की इन अदाओं के फैंस दीवाने हैं. 

VIDEO

ये भी पढ़ें: TRP लिस्ट में फिर पिछड़ा Anupama, 'Taarak Mehta...' ने कर दी सबकी छुट्टी

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Trending news