Priyanka Chopra ने शेयर किया मेकअप ट्यूटोरियल Video, फैंस बोले- Queen
Advertisement

Priyanka Chopra ने शेयर किया मेकअप ट्यूटोरियल Video, फैंस बोले- Queen

इस बार जो प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें वह काफी प्यार से अपने फैंस को मेकअप सिखाती नजर आ रही हैं.

Priyanka Chopra ने शेयर किया मेकअप ट्यूटोरियल Video, फैंस बोले- Queen

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) यानी हमारी देसी गर्ल अब सिर्फ इंडिया की ही नहीं बल्कि हॉलीवुड (Hollywood) की भी जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं. देसी गर्ल अपने फैंस के लिए नए-नए प्रोजेक्ट्स लाती रहती हैं. वहीं कभी-कभार वो सोशल मीडिया पर भी अपनी फोटोज और वीडियोज को शेयर कर के फैंस के टच में रहती हैं और साथ ही उनको एंटरटेन भी करती हैं.

  1. प्रियंका ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया
  2. प्रियंका के नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स
  3. प्रियंका चोपड़ा का No Makeup Look

इस बार जो प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें वह काफी प्यार से अपने फैंस को मेकअप सिखाती नजर आ रही हैं. इसमें वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं, प्रियंका को बिना मेकअप में देख उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं' कमेंट्स में प्रियंका के फैंस उन्हें 'क्वीन' बुला रहे हैं. साथ ही उनकी ब्यूटी की भी खूब तारीफ कर रहे हैं'      

प्रियंका का यह वीडियो 4:25 मिनट का है, जिसमें वह काफी केजुल लुक में नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने पोल्का डॉट शर्ट वेयर की है. 

बता दें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' (Text for You) की शूटिंग पूरी कर ली है. इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा की किताब भी रिलीज हो गई है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Book) ने कुछ दिन पहले अपनी किताब को हाथ में लिए एक वीडियो भी शेयर किया था और बताया था कि उन्होंने पहली बार अपनी किताब को देखा है. 

बात करें प्रियंका की लास्ट बॉलीवुड फिल्म की तो वह फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं थीं. जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रर फरहान अख्तर और जायरा वसीम ने मुख्य रोल निभाया था. इसके बाद प्रियंका किस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी इसका तो पता नहीं लग पाया है लेकिन बता दें प्रियंका के पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है. प्रियंका 'टेक्स्ट फॉर यू' (Text for You) फिल्म के बाद 'द मैट्रिक्स 4' (The Matrix 4) की शूटिंग शुरू करेंगी.

VIDEO

Trending news