प्रियंका चोपड़ा अभी टॉप फॉर्म में हैं: शाहिद कपूर
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा अभी टॉप फॉर्म में हैं: शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर ने ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका चोपड़ा के दमदार अभिनय की तारीफ करते हुए कहा, 'हर रूप में एक कलाकार के तौर पर दीपिका उपर बढ़ रही हैं। प्रियंका अपने टॉप फॉर्म में हैं, और इनसे भी उपर संजय लीला भंसाली हैं।’  । 

प्रियंका चोपड़ा अभी टॉप फॉर्म में हैं: शाहिद कपूर

मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर ने ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका चोपड़ा के दमदार अभिनय की तारीफ करते हुए कहा, 'हर रूप में एक कलाकार के तौर पर दीपिका उपर बढ़ रही हैं। प्रियंका अपने टॉप फॉर्म में हैं, और इनसे भी उपर संजय लीला भंसाली हैं।’  । 

‘शानदार’ के एक्टर कपूर ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली दीपिका पादुकोण के अभिनय को भी सराहा। दोनों अभिनेत्रियों ने तुरंत शाहिद को जवाब दिया।

प्रियंका ने लिखा, ‘धन्यवाद शाहिद, अच्छा लगा ये जानकर कि तुम्हें फिल्म पसंद आई।’ प्रियंका ने कपूर के साथ ‘कमीने’ और ‘तेरी मेरी कहानी’ फिल्म में काम किया है। दीपिका ने ट्वीट किया, ‘बहुत बहुत धन्यवाद शाहिद’।

शाहिद आने वाले समय में विशाल भारद्वाज की ‘रंगून’ में दिखाई देंगे जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और कंगना रनौत हैं। फिलहाल शाहिद इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Trending news