Remo D'Souza अस्पताल से पहुंचे घर, यूं हुआ धांसू वेलकम- VIDEO VIRAL
Advertisement

Remo D'Souza अस्पताल से पहुंचे घर, यूं हुआ धांसू वेलकम- VIDEO VIRAL

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) का ये वीडियो देख उनके फैंस की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. 

Remo D'Souza अस्पताल से पहुंचे घर, यूं हुआ धांसू वेलकम- VIDEO VIRAL

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) हाल ही में अपनी अचानक बिगड़ी सेहत को लेकर सुर्खियों में आए. उनको अचानक हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें काफी गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसे देखकर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) के फैंस की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. 

आपको बता दें कि हार्ट सर्जरी के बाद रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) अब वह पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं. यह जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद कोरियोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी है. रेमो डिसूजा (Remo D'souza Video) ने इंस्टाग्राम पर घर में अपने स्वागत का ये वीडियो पोस्ट किया है. देखिए ये वीडियो... 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) का घर में स्वागत हो रहा है. वीडियो में रेमो अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में गणपति बप्पा का भजन सुनाई दे रहा है. इस वीडियो के कैप्शन में रेमो ने  लिखा है, 'सारे प्यार, प्रार्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, मैं वापस आ गया हूं.' 

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Trending news