म्यूजिक माफिया विवाद के बीच Sona Mohapatra ने Sonu Nigam से पूछे तीखे सवाल
topStories1hindi702291

म्यूजिक माफिया विवाद के बीच Sona Mohapatra ने Sonu Nigam से पूछे तीखे सवाल

सिंगर सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra) ने कई सारे ट्वीट करके म्यूजिक माफिया वाली बात पर सोनू निगम (Sonu Nigam) से सवाल पूछे हैं.  

म्यूजिक माफिया विवाद के बीच Sona Mohapatra ने Sonu Nigam से पूछे तीखे सवाल

नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में एक भूचाल आया है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद जो तूफान उठा वह उसकी चपेट में अब बॉलीवुड के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री भी आ चुकी है. कुछ दिन पहले सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने एक वीडियो जारी करके युवा गायकों के साथ होने वाले भेदभाव की बात कही. फिर सोशल मीडिया पर टी-सीरीज और सोनू निगम का विवाद तूल पकड़ता गया. वहीं अब सिंगर सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra) ने सोनू निगम (Sonu Nigam) को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. 


लाइव टीवी

Trending news