FIRST LOOK: 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में ऐसा होगा Sonakshi Sinha का अंदाज
Advertisement

FIRST LOOK: 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में ऐसा होगा Sonakshi Sinha का अंदाज

अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' से सोनाक्षी सिन्हा का लुक सामने आ गया है. 

सोनाक्षी सिन्हा (Instagram Photo)

नई दिल्ली: अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का फर्स्ट लुक पहले रिलीज हो चुका है और अब इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का लुक सामने आया है. सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में सुंदरबेन जेठा मधारपर्या का रोल प्ले कर रही हैं. सोनाक्षी सिन्हा का इसमें गुजराती लुक देखने को मिल रहा है और उनके चेहरे पर एक अलग तेज नजर आ रहा है. 

  1. 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' से सामने आया सोनाक्षी सिन्हा का लुक
  2. अजय देवगन भुज 'द प्राइड ऑफ इंडिया' में निभाएंगे लीड रोल
  3. सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया'

इस पोस्टर को शेयर करने के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा है, 'सुंदरबेन जेठा मधारपर्या का रोल प्ले कर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. एक ऐसी बहादुर समाजसेविका जिसने 299 महिलाओं के साथ भारतीय सेना का साथ दिया था.' आपको बता दें महिलाओं की इन्ही फौज ने सेना के लिए रनवे तैयार किया था. 

 

 

बता दें 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म है. इसमें अजय देवन लीड रोल प्ले कर रहे हैं, जो कि एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म से अजय देवगन का लुक पहले ही सामने आ चुका है. कार्णिक 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे. पाकिस्तानी की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस का ऑपरेशनल जारी रखा था. 

अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संदज दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर जैसे कलाकार नजर आएंगे. भूषण कुमार फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी आना बाकी है लेकिन ये कंफर्म हो गया है कि 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होगी. 

ये भी देखें-

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें  

Trending news