Advertisement
trendingNow1489998

PHOTO : विक्की कौशल इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, 'उरी' की सक्सेस को किया साथ में सेलिब्रेट

विक्की कौशल जिस लड़की को डेट कर रहे थे उसका नाम, फोटो और काम सबका पता चल गया है. 

(फोटो साभार- Instagram)
(फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली : सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी' की सफलता ने विक्की कौशल को घर-घर में पहचान दिला दी है. विक्की तेजी से लड़कियों के पंसदीदा हीरो की लिस्ट में सबको रिप्लेस करते जा रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक दिल तोड़ने वाली घर सामने आई है. विक्की कौशल जिस लड़की को डेट कर रहे थे उसका नाम, फोटो और काम सबका पता चल गया है. विक्की एक्ट्रेस हरलीन सेठी को डेट कर रहे हैं. हरलीन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है. 

एक चैट शो में विक्की ने बताया था कि वो किसी को डेट कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में कोई नहीं जानता था. हरलीन एक एक्ट्रेस हैं और कुछ दिनों पहले ही उनकी एक वेब सीरीज 'ब्रोकन' रिलीज हुई थी. इस वेब सीरीज के लिए हरलीन को बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड भी मिल चुका है. हरलीन और विक्की ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी है जिस पर लिखा है हाउज द जोश और हरलीन ने क्यूट कैप्शन दिया है हाई सर. 

बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'सर्जिकल स्ट्राइक' जारी, 6वें दिन कमाए इतने करोड़

Add Zee News as a Preferred Source

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

High Sir! #URI

A post shared by Harleen Sethi (@itsharleensethi) on

टॉरेंट साइट्स पर लीक हुई 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', मेकर्स को नहीं है आपत्ति

बता दें कि हरलीन और विक्की एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे. लेकिन मजेदार बात ये है कि उस समय विक्की से उसी पार्टी में एक दूसरी फ्रेंड मिलने आ रही थी. विक्की पार्टी में उसका कॉल उठा नहीं पाए और उन्हें हरलीन पसंद आ गईं. हरलीन और विक्की पिछले कुछ महीनों से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news