नवरात्री में धूम मचा रहा पारस नाथ का 'नाइन डिवाइन', संगीतमय मंत्र सुन हो जाएंगे लीन
Advertisement

नवरात्री में धूम मचा रहा पारस नाथ का 'नाइन डिवाइन', संगीतमय मंत्र सुन हो जाएंगे लीन

यह वीडियो देवी के प्रमुख पहलुओं को दिखाते हुए, जश्न मनाता नजर आता है. 

नवरात्री में धूम मचा रहा पारस नाथ का 'नाइन डिवाइन', संगीतमय मंत्र सुन हो जाएंगे लीन

मुंबई: मां के भक्तों की आध्यात्मिक मनोदशा को जोड़ते हुए बासुरी वादक और गायक पारस नाथ ने एक वीडियो रिलीज किया है. इस नवरात्री, देवी को उनकी कई अभिव्यक्तियों को पारस नाथ की नई संगीतमय फिल्म 'नाइन डिवाइन'  के साथ प्रस्तुत किया गया है. यह वीडियो देवी के प्रमुख पहलुओं को दिखाते हुए, जश्न मनाता नजर आता है. 

नवरात्री के दौरान, दिव्य स्त्री को समर्पित एक उत्सव, देवी अपने कई रूपों में प्रकट होती हैं. 'नाइन डिवाइन'  उग्रता, जीवंतता और सूक्ष्मता के गुणों का प्रतिनिधित्व करता है, एक संगीतमय तरीके से नवरात्रि के सार को प्रकट करता है.

पारस नाथ कहते हैं, 'यह गीत नवरात्री के अवसर पर प्रस्तुत करने में मुझे बहुत ही खुशी और आनंदपूर्ण संतुष्टि हो रही है. 'नाइन डिवाइन'  उत्सव की भावना को अत्यंत श्रद्धा में परिवर्तित कर देता है.'

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Trending news