सगाई की खबरों को झूठा बताने के बाद मुनमुन दत्ता का पहला पोस्ट, न्यूयॉर्क की सड़कों पर ऐसे आईं नजर
Advertisement
trendingNow12155833

सगाई की खबरों को झूठा बताने के बाद मुनमुन दत्ता का पहला पोस्ट, न्यूयॉर्क की सड़कों पर ऐसे आईं नजर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो की मुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों को झूठा बताने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है.  इस पोस्ट में मुनमुन रेड पैंट पहनकर न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती करती नजर आईं.

 

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट

Munmun Dutta Post: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की मुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों को झूठा बताने के बाद पहला पोस्ट किया है. मुनमुन ने अपने पोस्ट में कुछ फोटोज एनवाईसी ट्रिप शेयर की हैं, जिसमें वो ग्लैमरस लुक में नजर आईं. इसके साथ ही सगाई की खबरों को झूठा ठहराते हुए ये भी लिखा कि अफवाह तो उड़ती रहेगी.

दिखाया ग्लैमरस अवतार
मुनमुन दत्ता की लेटेस्ट फोटोज ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. रेड कलर की पैंट और लाइट कलर की शर्ट पहनकर मुनमुन एनवाईसी की सड़कों पर कातिलाना फोटोशूट करवाती नजर आईं. ये तस्वीरें जैसे ही एक्ट्रेस ने शेयर की तो वो उनके फैंस को खूब पसंद आईं.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by  (@mmoonstar)

 

लिखा ये पोस्ट 
इस तस्वीरों को शेयर करते हुए 36 साल सी 'तारक मेहता...' की बबीता जी ने लिखा- 'मैं अपनी बेस्ट लाइफ जी रही हूं.आप सभी के साथ अपनी एनवाईसी ट्रिप की फोटोज शेयर कर रही हूं.' इन तस्वीरों के अलावा मुनमुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए हैं. इनसे से एक पोस्ट में एक्ट्रेस सगाई की अफवाहों पर तंज कसती दिखीं. एक तस्वीर में मुनमुन हाथ में चाय का कप पकड़ी हुई हैं. इस फोटो पर कैप्शन में  लिखा- फेक न्यूज तो चलती रहेंगी. लेकिन कुछ भी मेरी ईवनिंग चाय से बढ़कर नहीं है वो भी मेरी गर्ल गैंग के साथ.'

झूठी हैं मुनमुन दत्ता और टप्पू की सगाई की खबरें, टीम ने जारी किया बयान

fallback

मुनमुन और राज अनादकट की उड़ी सगाई की खबरें
दरअसल, 13 मार्च को अचानक मुनमुन और राज अनादकट की सगाई की खबरों से सोशल मीडिया भर गया. लोग इन दोनों सितारों के बधाई देने लगे. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में मुनमुन दत्ता बबीता जी और राज अनादकत जेठालाल के बेटे टप्पू का रोल निभा चुके हैं. हालांकि दोनों अब शो का हिस्सा नहीं है. लेकिन इन खबरों के वायरल होते ही मुनमुन की टीम ने इन खबरों को झूठा बताया जिसके बाद उनका ये पहला पोस्ट अब हर तरफ छाया हुआ है.
 
 
 

 

 

Trending news