अगर आप भी दही के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं, तो अभी संभल जाइए।
Trending Photos
गर्मियों में खाने के साथ दही मिल जाए, तो बात ही बन जाए। भारतीय खाने में दही का एक अलग ही स्थान है। चाहे खाने का आनंद बढ़ाने के लिए साथ में दही लेना हो या गर्मी से राहत पाने के लिए दही की लस्सी या फिर कुछ अच्छा काम करने से पहले दही-चीनी खाना। मूड कैसा भी हो मगर दही हर जगह फिट बैठता है। दही खाना स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभदायक होता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दही के साथ कुछ फूड्स का सेवन करना आपकी हेल्थ के लिए महंगा पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि दही के साथ किन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए या किस समय दही खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इन जानकारियों को हमारे साथ न्यूट्रिशनिस्ट व कंसल्टेंट डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह ने साझा की है।
दही क्यों है फायदेमंद?
न्यूट्रिशनिस्ट व डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह के मुताबिक, दही हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दही मे बहुत सारे लाभकारी बैक्टीरिया पाए जाते हैं। जो शरीर की पाचन शक्ति को बेहतर बनाए रखते हैं। दही में बहुत सारे पोषक तत्व, लैक्टिव एसिड, विटामिन बी-12 व बी-6, आयरन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम आदि होते हैं। जो हमारे शरीर को तंदरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें: डाइट में ये बेहतरीन फूड्स शामिल करने से लौट आएगी पुरुषों की जवानी
दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?
कंसल्टेंट डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह ने निम्नलिखित फूड्स या चीजों को दही के साथ खाने से सख्त मना किया है। क्योंकि इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट कहती हैं कि..
ये भी पढ़ें: गर्मियों में इस फल के सेवन से बढ़ेगी शरीर की इम्यूनिटी, जानें एक्सपर्ट के मुताबिक इसके फायदे
एक्सपर्ट ने बताया दही खाने का सही समय
डाइटिशियन डॉ. रंजना बताती हैं कि दही हमेशा दिन के खाने के साथ खाना चाहिए। दिन के समय दही खाने से शरीर की पाचन क्रिया ठीक बनी रहती है। दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए रात में दही खाने से बलगम, मोटापा, त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ एक्सपर्ट कहती हैं कि दही में पित्त व कफ को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। इसलिए दही को ताजा खाना चाहिए। फ्रिज में रखी हुई दही का सेवन नहीं करना चाहिए।