550 साल पुरानी ममी के उग रहे हैं बाल और निकल रहे हैं नाखून...
Advertisement
trendingNow1275015

550 साल पुरानी ममी के उग रहे हैं बाल और निकल रहे हैं नाखून...

हिमाचल प्रदेश के गियू गांव में एक ऐसी ममी है जिसके नाखून और बाल आज भी बढ़ते हैं। यह ममी करीब 550 साल से भी ज्यादा पुरानी है। सालभर में 5 से 8 महीने बर्फ से ढ़के रहने वाले इस गांव में लोग खासतौर पर ममी को देखने के लिए जाते हैं। गियू गांव भारत और नेपाल की सीमा पर बसा हुआ है। इस ममी की खासियत है कि यह विश्व की एकमात्र ऐसी ममी है जो बैठी हुई अवस्था में है।

फोटो साभार-यूट्यूब

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के गियू गांव में एक ऐसी ममी है जिसके नाखून और बाल आज भी बढ़ते हैं। यह ममी करीब 550 साल से भी ज्यादा पुरानी है। सालभर में 5 से 8 महीने बर्फ से ढ़के रहने वाले इस गांव में लोग खासतौर पर ममी को देखने के लिए जाते हैं। गियू गांव भारत और नेपाल की सीमा पर बसा हुआ है। इस ममी की खासियत है कि यह विश्व की एकमात्र ऐसी ममी है जो बैठी हुई अवस्था में है।

fallback

बताया जाता है कि साल 1995 में आईटीबीटी के जवानों को सड़क निर्माण के दौरान यह ममी दिखाई दी थी। उस वक्त कुदाल लगने से इस ममी के सिर से खून बहने लगा था। आज भी कुदाल का घाव ममी के सिर पर दिखाई देता है। इस ममी को शिशे के एक कैबिन में रखा गया है। इस ममी के बारे में लोगों की अलग-अलग मान्यताएं हैं। कई लोग इसे बौद्ध भिक्षु सांगला तेनजिंग बताते हैं तो कई लोग गांव का ही कोई संत। हालांकि, अब इस ममी के बाल और नाखून बढ़ने कम हो गए हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news