भारत के नौ सबसे अमीर लोगों में सात महिलाएं, पढ़िए उनके नाम...
Advertisement

भारत के नौ सबसे अमीर लोगों में सात महिलाएं, पढ़िए उनके नाम...

अमीरों की संपत्ति का आकलन करने वाली वैश्विक पत्रिका फोर्ब्स की देश के शीर्ष 100 अमीरों की वार्षिक सूची में सात महिलाओं ने स्थान हासिल किया है. इनमें ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र की किरण मजूमदार-शॉ शामिल हैं.

ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली : अमीरों की संपत्ति का आकलन करने वाली वैश्विक पत्रिका फोर्ब्स की देश के शीर्ष 100 अमीरों की वार्षिक सूची में सात महिलाओं ने स्थान हासिल किया है. इनमें ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र की किरण मजूमदार-शॉ शामिल हैं.

  1. सावित्री जिंदल एवं परिवार सूची में 7.5 अरब डॉलर के साथ 16वें स्थान पर
  2. ल्यूपिन का गुप्ता परिवार 3.45 अरब डॉलर के साथ 40वें स्थान पर
  3. हैवेल्स इंडिया की विनोद राय गुप्ता एवं परिवार 3.11 अरब डॉलर के साथ 48वें स्थान पर

सावित्री जिंदल एवं परिवार को सूची में 7.5 अरब डॉलर के साथ 16वें स्थान पर रखा गया है. इनके बाद ल्यूपिन का गुप्ता परिवार 3.45 अरब डॉलर के साथ 40वें स्थान पर रहा. ल्यूपिन की गैर-कार्यकारी अध्यक्ष मंजू देश बंधु गुप्ता हैं. हैवेल्स इंडिया की विनोद राय गुप्ता एवं परिवार 3.11 अरब डॉलर के साथ 48वें स्थान पर रहीं.

बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी को संचालित करने वाली इंदू जैन तीन अरब डॉलर के साथ 51वें स्थान पर तथा अमलगमेशन परिवार 2.5 अरब डॉलर के साथ 63वें स्थान पर रहे. यूएसवी इंडिया की लीना तिवारी 2.19 अरब डॉलर के साथ 71वें स्थान पर रहीं. बायोकॉन की मजूमदार-शॉ को सूची में 2.16 अरब डॉलर के साथ 72वें स्थान पर रखा गया है.

Trending news