केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के पक्ष में अक्षय कुमार
Advertisement

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के पक्ष में अक्षय कुमार

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराए जाने के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के फैसले का अभिनेता अक्षय कुमार ने स्वागत किया है। विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के फैसले की सराहना करते हुए अक्षय ने कहा है कि तिरंगा भारतीयों का सिर ऊंचा उठाने और नई उपलब्धियां पाने के लिए प्रेरित करता है। 

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के पक्ष में अक्षय कुमार

मुंबई : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराए जाने के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के फैसले का अभिनेता अक्षय कुमार ने स्वागत किया है। विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के फैसले की सराहना करते हुए अक्षय ने कहा है कि तिरंगा भारतीयों का सिर ऊंचा उठाने और नई उपलब्धियां पाने के लिए प्रेरित करता है। 

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, 'देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के फैसले का पूरा समर्थन करता हूं। और, क्यों नहीं, यह हमें ऊंचा उठने की प्रेरणा देता है।'

गौरतलब है कि एचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में गुरुवार को यह फैसला लिया गया था। वहीं, विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं।  

Trending news