माउंट एवरेस्ट पर भारतीय पर्वतारोही की मौत, 2 और लापता
Advertisement

माउंट एवरेस्ट पर भारतीय पर्वतारोही की मौत, 2 और लापता

माउंट एवरेस्ट अभियान के आयोजकों ने सोमवार को कहा कि पर्वत शिखर के पास एक भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गयी और दो अन्य लापता हो गए। इसके साथ दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर इस मौसम में चढ़ाई के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी।

माउंट एवरेस्ट पर भारतीय पर्वतारोही की मौत, 2 और लापता

काठमांडो : माउंट एवरेस्ट अभियान के आयोजकों ने सोमवार को कहा कि पर्वत शिखर के पास एक भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गयी और दो अन्य लापता हो गए। इसके साथ दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर इस मौसम में चढ़ाई के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी।

नेपाल के पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी ज्ञानेंद्र श्रेष्ठ ने कहा कि सुभाष पॉल को एवरेस्ट के पास बीमार पड़ने के बाद नीचे लाया गया। शिखर बिंदु के पास से निचले शिविरों पर लाते समय कल रात उनकी मौत हो गयी।

सुभाष शनिवार को 8,849 मीटर ऊंचे पर्वत शिखर पर पहुंचे थे लेकिल हिलेरी स्टेप आइस वॉल से उतरने समय वह बेहोश हो गए। शिविर संख्या चार और तीन के बीच उनकी मौत हो गयी। श्रेष्ठ ने कहा कि पॉल माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान मरने वाले पांचवें पर्वतारोही हैं।

उन्होंने कहा कि वह शनिवार से लापता हुए चार भारतीयों में शामिल थे।

अभियान अधिकारियों ने कल भारतीय महिला पर्वतारोही सुनीता हाजरा का पता लगा लिया था लेकिन दो दूसरे भारतीय पर्वतारोही लापता हैं। सुनीता को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।

सुभाष की टीम में शामिल परेशनाथ और गौतम घोष शनिवार से लापता हैं।

अधिकारियों ने कहा कि वे साउथ कोल से लापता हो गए जो 8,000 मीटर की ऊंचाई पर है। उनके जिंदा वापस लौटने की संभावना ना के बराबर है।

जारीडोमिसाइल छात्रों के लिए निर्धारित शेष सीटें एनईईटी के दायरे में आएंगी। 

इसी बीच एक दूसरी टीम सदस्य सीमा गोस्वामी के हाथ पैर ठंड से सुन्न पड़ने के बाद उन्हें काठमांडो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिक्कतों का सामना कर रहे दो दूसरे पर्वतारोहियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। एवरेस्ट पर चढ़ाई के इस मौसम में अब तक पांच लोग मारे जा चुके हैं। 

शुक्रवार और शनिवार को ऊंचाई पर होने वाली स्वास्थ्य तकलीफों के कारण नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की एक-एक पर्वतारोही मारी गयीं। गुरूवार को एक नेपाली गाइड के फिसलकर 2,000 मीटर नीचे गिरने से मौत हो गयी। एक दूसरे भारतीय पर्वतारोही की कुछ दिन पहले मौत हो गयी थी।

पिछले कुछ दिनों में पर्वत शिखर के पास तीन दर्जन से अधिक अन्य पर्वतारोहियों के ठंड से हाथ पैर सुन्न पड़ गए या वे बीमार पड़ गए। 11 मई के बाद से करीब 400 पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।

Trending news