Advertisement
trendingNow1591158

धारा 370 हटा भाजपा ने सरदार पटेल का अधूरा काम पूरा किया : पीयूष गोयल

रेलवे और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने देश को अखंड बनाने का सरदार वल्लभ भाई पटेल का अधूरा काम और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा कर दिया है.

'अगर तब सरदार पटेल नहीं होते तो कई अन्य रियासतों के साथ भारत का नक्शा अलग होता'
'अगर तब सरदार पटेल नहीं होते तो कई अन्य रियासतों के साथ भारत का नक्शा अलग होता'

नई दिल्ली : रेलवे और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल(Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370(Article 370) को खत्म कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने देश को अखंड बनाने का सरदार वल्लभ भाई पटेल का अधूरा काम और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा कर दिया है. सरदार पटेल की 114वीं जयंती के मौके पर 'रन फॉर यूनिटी'(Run for Unity) को हरी झंडी दिखाने से पहले उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, "लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार पटेल भारत के पहले गृह मंत्री थे और कई छोटी रियासतों को भारत में जोड़कर देश को अखंड बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई."

LIVE TV...

Add Zee News as a Preferred Source

मंत्री ने कहा, "अगर तब सरदार पटेल नहीं होते तो कई अन्य रियासतों के साथ भारत का नक्शा अलग होता." उन्होंने कहा कि यहां तक कि रेलवे तक को उन राज्यों में जाने के लिए अनुमति की जरूरत होती.

उन्होंने कहा कि तबसे कश्मीर को भारत से जोड़ने का अधूरा काम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर और संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत से पारित करा कर पूरा किया. गोयल ने इसके बाद कहा कि देश के पहले वाणिज्य और उद्योग मंत्री मुखर्जी ने देश में दो संविधान के तंत्र का विरोध किया था और कश्मीर में जाने के लिए लागू परमिट सिस्टम का भी विरोध किया था.

गोयल ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर(Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 हटाकर, भाजपा सरकार ने मुखर्जी का सपना पूरा किया और सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है"

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news