जमीन अधिग्रहण बिल के खिलाफ अन्ना के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए केजरीवाल
Advertisement

जमीन अधिग्रहण बिल के खिलाफ अन्ना के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को यहां जंतर मंतर पर भूमि अध्यादेश के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे। गौर हो कि अन्‍ना हजारे जमीन अधिग्रहण बिल के खिलाफ धरने पर बैठे हैं और आज उनके धरने का दूसरा दिन है। जानकारी के अनुसार, केजरीवाल भूमि अध्यादेश के खिलाफ जंतर मंतर पर अन्ना के प्रदर्शन में शामिल आज दोपहर बाद पहुंचे।

जमीन अधिग्रहण बिल के खिलाफ अन्ना के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को यहां जंतर मंतर पर भूमि अध्यादेश के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे। गौर हो कि अन्‍ना हजारे जमीन अधिग्रहण बिल के खिलाफ धरने पर बैठे हैं और आज उनके धरने का दूसरा दिन है। जानकारी के अनुसार, केजरीवाल भूमि अध्यादेश के खिलाफ जंतर मंतर पर अन्ना के प्रदर्शन में शामिल आज दोपहर बाद पहुंचे।

गौर हो कि तीन साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में अन्ना के साथी रह चुके केजरीवाल सोमवार को महाराष्ट्र सदन गए। वह आम आदमी पार्टी का गठन होने के मुद्दे पर दो साल पहले एक दूसरे से अलग होने के बाद गांधीवादी नेता से मिले। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदर्शन में केजरीवाल की भागीदारी के बारे में दोपहर में घोषणा की। उनकी भागीदारी प्रतीकात्मक स्वरूप की हो सकती है।

 

केजरीवाल के मंच साझा करने के बारे में पूछे गए एक सवाल को सिसोदिया टाल गए, पर हजारे ने इससे पहले कहा था कि आप नेताओं का प्रदर्शनकारियों के साथ धरना देने के लिए स्वागत है। सिसोदिया ने बताया कि हमने दिल्ली चुनाव नतीजों के बारे में चर्चा की। हमने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश और हजारे को आप कैसे समर्थन दे सकेगी, इस पर भी चर्चा की।

Trending news