Mizoram के सांसद पर दर्ज FIR होगी वापस, असम के CM Himanta Biswa Sarma ने दिए आदेश
Advertisement
trendingNow1955333

Mizoram के सांसद पर दर्ज FIR होगी वापस, असम के CM Himanta Biswa Sarma ने दिए आदेश

Assam-Mizoram Border Dispute: असम और मिजोरम के बॉर्डर पर हुई हिंसा में असम पुलिस के 5 जवान और एक नागरिक की मौत हो गई थी. साथ ही इस हिंसक झड़प में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. 

(Photo:Himanta Biswa Sarma Twitter)

नई दिल्ली: असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद के बाद दोनों राज्यों ने एक-दूसरे को इस विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों पर केस भी दर्ज किए गए हैं. यहां तक कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पर भी मिजोरम पुलिस ने FIR दर्ज की है. लेकिन इस बीच सरमा ने एक अहम फैसला लिया है.

  1. असम के सीएम का बड़ा फैसला
  2. सांसद पर दर्ज FIR होगी वापस
  3. सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिश

सांसद के खिलाफ दर्ज FIR वापस

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मिजोरम के सांसद वनलालवेना के खिलाफ अपने राज्य में दर्ज FIR को वापस लेने का फैसला लिया है. उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी और कहा कि पुलिस को मिजोरम के सांसद वनलालवेना के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने को कहा गया है. लेकिन अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों में आगे की कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: सीमा विवाद पर पर सख्त मिजोरम पुलिस, असम के सीएम पर FIR दर्ज

मिजोरम के राज्य सभा सांसद वनलालवेना पर पुलिस ने बीती 26 जुलाई को राज्य की सीमा पर हुई हिंसा के बाद FIR दर्ज की थी. सीएम सरमा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिजोरम के सीएम की ओर से भी सीमा विवाद को सुलझाने की पेशकश की गई है और असम सरकार भी यही चाहती है ताकि पूर्वोत्तर का जज्बा बना रहे और हमारी सीमाओं पर शांति कायम रहे.

सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश

बता दें कि कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर में हुई हिंसा के मामले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अफसरों के खिलाफ मिजोरम में केस दर्ज किया गया है. हालांकि दोनों राज्य अब इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से भी लगातार पहल की जा रही है. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news