Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1740937

Superhit Retro Song: 'बदन पे सितारे' का भोजपुरी वर्जन देखा क्या आपने, रेट्रो गानों का हंगामा जारी!

हिंदी गानों का भोजपुरी वर्जन हंगामा मचाता रहता है. भोजपुरी में कई सुपरहिट हिंदी गानों का वर्जन तैयार किया गया और इसको खूब सफलता भी मिली है. आपको बता दें कि इसी तरह एक रेट्रो हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया है.

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

Superhit Retro Song: हिंदी गानों का भोजपुरी वर्जन हंगामा मचाता रहता है. भोजपुरी में कई सुपरहिट हिंदी गानों का वर्जन तैयार किया गया और इसको खूब सफलता भी मिली है. आपको बता दें कि इसी तरह एक रेट्रो हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया है. इस रेट्रो हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन को हिंदी के प्रसिद्ध पार्श्वगायक मो. रफी को समर्पित किया गया है. इस गाने को भोजपुरी के सुपरहिट कलाकार विजय चौहान और MMS कांड से चर्चा में आई भोजपुरी की ट्रेंडिंग गर्ल शिल्पी राज ने गाया है.

बॉलीवुड के इस सुपरहिट रेट्रो गाना'बदन पे सितारे' का भोजपुरी वर्जन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर आर देख सकते हैं. जहां इस गाने के वीडियो को रिलीज किया गया है. इसे दो दिन के भीतर 1.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

गाने के भोजपुरी वर्जन के साथ लिखा गया है कि Vijay Chauhan और Shilpi Raj के संगे नाच उठी दुनिया जब बदन पे सितारे लेके नाचे मुनिया. इस रेट्रो गाने के बारे में बता दें कि यह साल 1969 में आई फिल्म 'प्रिंस' का गाना है जिसके भोजपुरी वर्जन को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस रेट्रो गाने 'बदन पे सितारे' के भोजपुरी वर्जन का संगीत भी बेहतरीन है. इस गाने के वीडियो में विजय चौहान के साथ कशिश सिंह नजर आ रही हैं. इस वीडियो में इस गाने को रिक्रिएट करने के लिए गीत के बोल आकाश गुप्ता ने लिखे हैं और इसका संगीत शुभम राज (SBR) ने दिया है. वीडियो को कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा ने किया हैं. वहीं इसमें प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri Cinema : सन ऑफ बिहार का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन में खेसारी लाल यादव

TAGS

Trending news