रांची: अर्जुन मुंडा बने मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य, अमित शाह ने दी बड़ी जिम्मेदारी
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar486459

रांची: अर्जुन मुंडा बने मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य, अमित शाह ने दी बड़ी जिम्मेदारी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. अर्जुन मुंडा को 2019 लोकसभा चुनाव मेनिफेस्टो कमेटी का सदस्य बनाया गया है.

अर्जुन मुंडा के साथ इस समिति में केंद्रिय मंत्री से लेकर कई बड़े नेताओं को शामिल किया है.(फाइल फोटो)

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. अर्जुन मुंडा को 2019 लोकसभा चुनाव मेनिफेस्टो कमेटी का सदस्य बनाया गया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस समिति में केंद्रिय मंत्री से लेकर कई बड़े नेताओं को शामिल किया है. 

इसमें राजनाथ सिंह संकल्प पत्र समिति, वित्त मंत्री अरूण जेटली पब्लिसिटी कमेटी की अध्यक्षता करेंगे. इसके साथ निर्मला सीतारमण थावरचंद गहलोत, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, केजी अलफोंस, शिवराज सिंह चौहान, किरण रिजिजू, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, अर्जुन मुंडा, राम माधव, भूपेन्द्र यादव, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, संजय पासवान, हरी बाबू, राजेन्द्र मोहन सिंह चीमा शामिल हैं.

आपको बता दें कि अर्जुन मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और साथ ही अब अमित शाह की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद अर्जुन मुंडा के सर्मथकों के बीच काफी खुशी का माहौल है और सभी अर्जुन मुंडा को बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं. 

अब जब लोकसभा चुनाव में बहुत ही कम दिन बच गए हैं तो सभी नेताओं चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार हैं. अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में क्या बदलाव आता है.