आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के नाम लगी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की मुहर, राजनेताओं ने दी बधाई
Advertisement

आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के नाम लगी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की मुहर, राजनेताओं ने दी बधाई

 आदिवासी नेता व पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की मुहर लग गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, झारखंड मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने पर बधाई दी.

आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के नाम लगी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की मुहर, राजनेताओं ने दी बधाई

रांचीः आदिवासी नेता व पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की मुहर लग गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, झारखंड मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने पर बधाई दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने सारा जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया है. उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है. मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी. 

अमित शाह ने उम्मीदार बनने पर दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार घोषित किए जाने के फैसले की सारहना की. उन्होंने कहा कि यह कदम आदिवासी गौरव को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम करेगा. राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की घोषणा महिलाओं और आदिवासियों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अटूट संकल्प का प्रतिबिंब है.

द्रौपदी मुर्मू को समर्थन पर पार्टी जैसा निर्णय लेगी वैसा होगा
झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं. साल 2015 में उन्होंने झारखंड के नौवीं और प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण किया. झारखंड में रहते हुए उनके साथ अच्छा अनुभव रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से घोषित प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन में बचते हुए कहा कि इस संबंध में पार्टी जैसा निर्णय लेगी वैसा ही होगा.

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जताई खुशी 
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोगों को इस बात पर गर्व है कि मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है. नवीन पटनायक ने कहा कि मुझे यकीन है कि मुर्मू महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण बनेंगी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू जी को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बहुत बहुत बधाई. मुर्मू को प्रशासनिक गुणों, विनम्रता और हमारे समाज के गरीबों और अन्य हाशिए के वर्गों के कल्याण के लिए काम करने के जुनून के लिए जानी जाती हैं.

आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के लिए गर्व की बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने पर आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। संवैधानिक प्रमुख के रूप में, वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी.

सबका साथ-सबका विकास के लिए कटिबद्धता है मुर्मू
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए NDAका प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई. जनजातीय समाज से आने वालीं मुर्मू का इस हेतु चयन में 'सबका साथ-सबका विकास' के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है.

विद्यालयों की स्थिति सुधारने का किया कार्य
सांसद निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में लगातार निरीक्षण कर उसकी स्थिति को सुधारने का कार्य किया. विवि और कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया केंद्रीयकृत कराने के लिए चांसलर पोर्टल का निर्माण कराया. सुदुरवर्ती गांवों का दौरा कर लोगों से संवाद कर केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ लेने की अपील करती थीं.

द्रौपदी मुर्मू को राष्टपति चुन्न निश्चित रूप से स्वागत योग्य
जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में या पहली बार आदिवासी महिला को मौका देने निश्चित रूप से स्वागत योग्य है. लेकिन इसमें आगे हमारी पार्टी का स्टैंड क्या होगा यह हमारे नेता हेमंत और गुरु जी मिल बैठकर तय करेंगे, और बहुत जल्द हमारे पार्टी का स्टैंड क्लियर हो जाएगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव है संवैधानिक सर्वोच्च पद का चुनाव है, अभी तक जो परिस्थितियां दिख रही है मुझे लगता है एनडीए ने जो उम्मीदवार की घोषणा की है उसके बाद एक बार जरूरत है तमाम विपक्षी दलों को पुनर्विचार करें.

ये भी पढ़िए- Draupadi Murmu पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, पहली बार आदिवासी महिला बनीं उम्मीदवार, सभी करें समर्थन

Trending news