Lohardaga Shootout: ASI के शव को 12 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर, गोली मारने वाले आरोपी जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2281472

Lohardaga Shootout: ASI के शव को 12 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर, गोली मारने वाले आरोपी जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Policeman Shot Another Policeman in Lohardaga: पति पत्नी के बीच के विवाद को सुलझाने का प्रयास करने के लिए गए एएसआई धर्मेन्द्र सिंह को आरोपी जवान आनंद सिंह मुंडा ने इंसास से गोली मार दी थी. घटना के बाद पूरी रात एसपी हरीश बिन जमां पुलिसकर्मियों के प्रयास से आरोपी जवान आनंद सिंह मुंडा को हथियार के साथ गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया. 

ASI के शव को 12 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर

लोहरदगाः Policeman Shot Another Policeman in Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा में 5 जून (बुधवार) की देर रात पुलिस जवान को गोली मारने वाले आरोपी सिपाही को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेने में सफलता पाई. वहीं मृतक जवान धर्मेन्द्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. 

ASI को आरोपी जवान आनंद सिंह मुंडा ने इंसास से गोली मारी
पति पत्नी के बीच के विवाद को सुलझाने का प्रयास करने के लिए गए एएसआई धर्मेन्द्र सिंह को आरोपी जवान आनंद सिंह मुंडा ने इंसास से गोली मार दी थी. घटना के बाद पूरी रात एसपी हरीश बिन जमां पुलिसकर्मियों के प्रयास से आरोपी जवान आनंद सिंह मुंडा को हथियार के साथ गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया. लेकिन यह सफलता सुबह जाकर पुलिस को मिली.

मानसिक रूप से विक्षिप्त था जवान
चुनावी ड्यूटी करने के बाद हथियार जमा नहीं कराना एक पुलिस जवान के लिए महंगा पड़ गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त जवान को ड्यूटी के नाम पर इंसास राइफल कैसे दी गई. अगर दी गई तो चुनाव खत्म होने के तुरन्त बाद उसे वापस क्यों नहीं लिया गया. जवान हथियार लेकर अपने घरों में कैसे जा रहे हैं.

आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी
पीड़ित परिवार ने आगे आरोप लगाया कि जब घटना रात 8 बजे की है तो फिर रात भर आरोपी को बचाने का प्रयास क्यों किया गया. रणनीति बनाकर पुलिस ने आरोपी जवान आनंद सिंह मुंडा को क्यों नहीं गिरफ्तार किया. रात के 12.15 बजे गंभीर रूप से घायल जवान धर्मेंद्र सिंह ने फोन कर 4 मिनट 58 सेकंड बात कर वर्तमान स्थिति की जानकारी दी थी, फिर भी उसे नहीं बचाया जा सका. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया है और आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
लोहरदगा से गौतम की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं- Lohardaga Shootout: लोहरदगा में चुनाव ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी ने ASI की गोली मारकर की हत्या, जमकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Trending news