Bihar Nagar Nikay Chunav Result Live: गया में वार्ड संख्या 15 से दोबारा चमका दीपक, मधुबनी में अरुण राय जीते
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1732832

Bihar Nagar Nikay Chunav Result Live: गया में वार्ड संख्या 15 से दोबारा चमका दीपक, मधुबनी में अरुण राय जीते

Bihar Nagar Nikay Chunav Results 2023 Live counting and Updates: बिहार निकाय का चुनाव खत्म होने के बाद लोगों को इसके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि इस बार राज्य में सबसे ज्यादा वोटिंग अररिया में 82.02 फीसदी हुई है. इस बार वोटिंग प्रक्रिया सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला.

प्रतीकात्मक तस्वीर
LIVE Blog

पटना: Bihar Nagar Nikay Chunav Results 2023 Live counting and Updates: बिहार निकाय का चुनाव में अब रिजल्ट सामने आने की बारी है. सुबह 8 बजे से ही सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है. बता दें कि इस बार राज्य में सबसे ज्यादा वोटिंग अररिया में 82.02 फीसदी हुई है. इस बार वोटिंग प्रक्रिया सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला. इसके बाद शनिवार यानी 11 जून के वोटों की गिनती की जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार सभी संबंधित जिलों में नगर निकाय आम/उपचुनाव के मतदान के लिए  'चेहरे की पहचान व्यवस्था' (फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम-एफआरएस) की थी.

11 June 2023
14:34 PM

Bihar Nagar Nikay Chunav Result:

मधुबनी के पहले मेयर बनने की रेस में अरुण राय सबसे आगे निकल गए हैं. उनकी जीत की सूचना है. हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

14:08 PM

Bihar Nagar Nikay Chunav Result: 

मसौढ़ी नगर परिषद के वार्ड 23 से रूबी देवी ने 347 वोट से जीत दर्ज की. रूबी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विभा देवी को हराया है. मुख्य निर्वाची पदाधिकारी ने रूबी देवी को प्रमाणपत्र दिया.

14:03 PM

Bihar Municipal By-Election Results
बांका नगर परिषद चुनाव में इन लोगों ने की जीत हासिल 

वार्ड नंबर  1 से विजयी हुई ललिता देवी 
वार्ड नंबर  2 से विजयी हुई चंपा देवी
वार्ड नंबर  3 से विजयी हुई शादिक हुसैन 
वार्ड नंबर  4 से विजयी हुई सुनील पंडित
वार्ड नंबर  5 से विजयी हुई बीबी नरगिस
वार्ड नंबर  6 से विजयी हुई सरिता देवी विजयी

 

12:28 PM

Bihar Nagar Nikay Chunav Result: 
रूबी देवी ने की जीत दर्ज

मसौढ़ी नगर परिषद उपचुनाव के वार्ड 23 की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई. वार्ड में 9 प्रत्याशी मैदान में थे. मतगणना के बाद रूबी देवी को सबसे अधिक 347 वोट मिले. रूबी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विभा देवी से जीत दर्ज की. मुख्य निर्वाची पदाधिकारी ने रूबी देवी को प्रमाणपत्र दिया. 

 

11:48 AM

Bihar Nagar Nikay Chunav Result: बेतिया से भी आने लगे रिजल्ट

मच्छरगांवा नगर पंचायत से मुख्य पार्षद अश्वनी कुमार 479 वोटों से जीते.

मच्छरगांवा नगर पंचायत से वार्ड नंबर 2 से सरिता प्रसाद 111 मतों से विजयी हुईं.

11:00 AM

Bihar Nagar Nikay Chunav Result:

इटाढ़ी नगर चुनाव में मुख्य पार्षद पद के लिए संजय पाठक 1156 मतों से विजयी हुए हैं, जिनको कुल 3365 वोट मिले हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

10:59 AM

Bihar Nagar Nikay Chunav Result:

सासाराम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विक्रमगंज निकाय चुनाव की मतगणना जारी, बाहर खड़े समर्थक परिणाम जानने के लिए उत्सुक हैं. 

10:58 AM

Bihar Nagar Nikay Chunav Result:

दरभंगा के कमतौल अहियारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर रंजीत प्रसाद सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं, उप मुख्य पार्षद पद पर संतोष महतो सबसे आगे हैं. घनश्यामपुर वार्ड-2 से विकास शर्मा और वार्ड-3 से अमित पासवान आगे चल रहे हैं.

10:56 AM

Bihar Nagar Nikay Chunav Result:

पूर्णिया के जानकीनगर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 13 से सुरेश कुमार किस्कू विजयी घोषित.

10:54 AM

Bihar Nagar Nikay Chunav Results: 

दरभंगा के जाले नगर परिषद के वार्ड-1 से पार्षद पद पर विभा देवी विजयी घोषित. सदर एसडीओ सह आरओ चंद्रिमा अत्री ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा.

08:27 AM

Bihar Nagar Nikay Chunav Results: मधुबनी नगर निगम और झंझारपुर में नगर परिषद के लिए आरके कॉलेज में मतगणना शुरू हो चुकी है. हर वार्ड के लिए 14 टेबल पर मतों की गिनती हो रही है.

 

07:18 AM

Bihar Nagar Nikay Chunav Results: 31 जिलों में शुक्रवार (9 जून) को संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव व उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से 58 केंद्रों पर शुरू होगी. इसमें वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला हो जाएगा.

23:26 PM

Bihar Nagar Nikay Chunav Results

तीसरे चरण के नगर निकाय चुनाव को लेकर कुल 1673 मतदान केंद्र बनाए गए थे. इस पर 805 पदों पर निर्वाचन के लिए मतदान हुए.

Trending news