Sasaram Pilot Baba Ashram Man Found Hanging: आज (मंगलवार, 7 जुलाई) की सुबह-सुबह लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति फंदे से झूल रहा है, तो पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर मुफसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. मृतक की पहचान केरलम के एर्नाकुलम के रहने वाले अभिजीत के रूप में हुई है, जो मोहन केडी का बेटा था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने आत्महत्या की है.
सासाराम में प्रेम-प्रसंग को लेकर छह बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सरिता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं, 6 बच्चों के सिर से मां का साया उठ चुका है.
Bihar Train Fire: सासाराम जंक्शन में सुबह में पौने सात बजे सासाराम से पटना को जाने वाली ट्रेन संख्या 53212 सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक से आग लग गई. इससे ट्रेन और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बल की मुस्तैदी ने बड़ी घटना होने से बचा लिया.
Sasaram Accident: सासाराम के डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दुर्घटना में कुछ बच्चों और महिलाओं को चोटें आई हैं, उनका इलाज इस समय सदर अस्पताल में चल रहा है.
Bihar Latest News: सीवान में रसोई गैस की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा है. गैस नहीं मिलने और होम डिलीवरी ठप होने से नाराज लोगों ने सिलेंडरों को सड़क पर रखकर सीवान-छपरा मुख्य मार्ग को पूरी तरह से बाधित कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई.
Bihar Crime News: बिहार के सासाराम की एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दंबग में एक मुस्लिम नौजवान को रस्सियों से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए लाठी डंडों से पिटाई कर रहे हैं. इस दौरान मौके पर लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे और उन्हें बचाने कोई नहीं आया. पीड़ित की मौत के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने उसे दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक दिया.
Sasaram News: रोहतास जिला के परसथुआ के पास स्कूली बच्चों को लेकर टूर के लिए पटना जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई. घटना में 2 शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य शिक्षकों के साथ कई बच्चे घायल हुए हैं.
Sasaram News: बिहार के रोहतास जिले के सासारम शहर से एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है. रोहतास के विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान (Specialized Adoption Agency - SAA) में रह रहे 1 साल के बच्चे हरीश को अब सात-समुंदर पार एक नया परिवार मिल गया है.
Sasaram News: सासाराम नगर निगम के आदेश से शिक्षकों पर एक और जिम्मेदारी बढ़ गई है. जाति जनगणना और पोलियो अभियान के बाद अब स्कूलों के आसपास आवारा कुत्तों की जानकारी नगर निगम को देनी होगी. आदेश को लेकर शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है.
Sasaram Cyber Fraud News: सासाराम के दरीगांव थाना क्षेत्र में एक साड़ी दुकानदार अरुण कुमार सिंह ने 42 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर उनके खाते से बड़ी राशि निकाल ली.
Congress MP Manoj Ram Video: कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम ने मनरेगा का नाम बदले जाने की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता के नाम को मिटाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व के आदेश पर 5 जनवरी से बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन शुरू होगा.
Sasaram News: रोहतास के सासाराम में उत्तराखंड से खेत में हार्वेस्टर चलाने आए दो युवकों ने 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया. जब बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो गांव में सनसनी फैल गई.
Sasaram Strong Room Uproar: स्ट्रांग रूम में एक ट्रक घुसाने को लेकर दिनारा के राजद प्रत्याशी राजेश यादव तथा सासाराम के राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह अपने समर्थकों के साथ स्ट्रांग रूम के पास पहुंच गए तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. साथ ही स्ट्रांग रूम के सामने धरना पर बैठ गए. मौके की नजाकत को देखते हुए रोहतास के डीएम उदिता सिंह तथा एसपी रौशन कुमार भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और उस ट्रक की तलाशी ली.
Amit Shah Sasaram Rally: सासाराम में अमित शाह ने कहा कि युवाओं और लखपति दीदी के वोट से जीतने आए हैं. उन्होंने (राजद-कांग्रेस) घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बना लिया है. हमें घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए. अमित शाह ने वादा किया कि अगले पांच साल में हम पूरे बिहार को विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे.
सासाराम विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी सत्येंद्र साह को झारखंड के गढ़वा कोर्ट से जमानत मिल गई है. वे अपने नामांकन के 17 दिन बाद जेल से रिहा होकर सासाराम पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.
सासाराम विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी सतेंद्र साह को नामांकन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ 2004 में झारखंड के गढ़वा में दर्ज एक डकैती मामले में स्थाई वारंट जारी था.
सासाराम में नवरात्रि के पहले दिन एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया. पपीता बेचने वाले मोहम्मद सलीम ने बच्ची को बहला-फुसलाकर गोदाम में ले जाकर यह घिनौना अपराध किया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसका इलाज चल रहा है. मामले की जांच शुरू हो चुकी है.
रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने चपरासी विनोद कुमार को 1.60 लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था. लेकिन 9 घंटे की पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद वह निर्दोष साबित हो गए. फुटेज में दिखा कि दो लोग चुपके से बैग रखकर चले गए थे.
Bihar News: शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में गोलीबारी हुई है. जिसमें जोखन साह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
सासाराम में होटल के कमरे में प्रेम प्रसंग का मामला खूनी वारदात में बदल गया. बक्सर के रहने वाले जैकी नट ने अपनी प्रेमिका काजल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
सासाराम के नगर थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपए की फिरौती के लिए अपहृत शिक्षक को पुलिस ने सुरक्षित छुड़ा लिया. पुलिस कार्रवाई के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हथियार ताने, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में दो अपराधी ढेर हो गए.
सासाराम नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए और सात को गिरफ्तार किया गया. अपराधियों ने कोचस के एक शिक्षक का अपहरण कर 5 लाख की फिरौती मांगी थी.