New Parliament: हवन, राष्ट्रगान फिर सेंगोल की स्थापना... जानिए नई संसद के उद्घाटन के दौरान क्या-क्या होगा?
Advertisement

New Parliament: हवन, राष्ट्रगान फिर सेंगोल की स्थापना... जानिए नई संसद के उद्घाटन के दौरान क्या-क्या होगा?

नई संसद के उद्घाटन से पहले पूजन-हवन होगा. उसके बाद राष्ट्रगान सेरेमनी होगी. इसके बाद पीएम मोदी सेंगोल की स्थापना करेंगे. 

नई संसद (File Photo)

New Parliament Inauguration Schedule: देश को आज यानी रविवार (28 मई) को अपनी नई संसद मिलने जा रही है. पीएम मोदी इस संसद का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए इसे पारंपरिक वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार संपन्न किया जाएगा. नई संसद के उद्घाटन से पहले पूजन-हवन होगा. उसके बाद राष्ट्रगान सेरेमनी होगी. इसके बाद पीएम मोदी सेंगोल की स्थापना करेंगे. इसी के साथ हमें तकरीबन 100 साल बाद अंग्रेजों की बनाई गई संसद में नहीं बैठना पड़ेगा. पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा.   

नई संसद का उद्घाटन समारोह रविवार (28 मई) की सुबह सूर्योदय के कुछ देर बाद से ही शुरू हो जाएगा. सुबह तकरीबन 7.15 बजे पीएम मोदी यहां पहुंच जाएंगे और पूजन-हवन के कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे. जानकारी के मुताबिक, 7.30 बजे पांडाल में पूजन शुरू होगा, जिसका विधान एक घंटे तक चलेगा. 9.00 बजे पीएम मोदी लोकसभा चैंबर के अंदर जाएंगे, जहां राष्ट्रगान सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा.

ये है पूरा शेड्यूल

  • टेंटेटिव शेड्यूल - पहला इवेंट - पूजा समारोह
  • सुबह 7.15 बजे: मुख्य द्वार से पीएम मोदी का प्रवेश (विजय चौक की ओर से)
  • सुबह 7.30 बजे: महात्मा गांधी प्रतिमा के पास पूजन-हवन शुरू होगा. 
  • प्रातः 8.30: पूजन-हवन समाप्त
  • सुबह 8.30 बजे: लोक सभा चैंबर की ओर मूवमेंट
  • सुबह 8.35 बजे: लोकसभा चैंबर में प्रवेश
  • सुबह 8.35 से सुबह 9.00 बजे: लोकसभा चैंबर के अंदर कार्यक्रम
  • सुबह 9.00 बजे से सुबह 9:30 बजे: लॉबी में प्रार्थना सभा
  • सुबह 9.30 बजे:  पीएम परिसर से निकलेंगे
  • टेंटेटिव शेड्यूल- दूसरा इवेंट - उद्घाटन
  • सुबह 11.30 AM: अतिथियों का आगमन
  • दोपहर 12.00 बजे: मुख्य अतिथियों का आगमन
  • दोपहर 12.00 बजे: मंच पर गणमान्य लोग
  • दोपहर 12.07 बजे: राष्ट्रगान
  • दोपहर 12.10 बजे: स्वागत भाषण (माननीय उपसभापति, राज्यसभा)
  • दोपहर 12.17 बजे: एक के बाद एक दो फिल्मों की स्क्रीनिंग
  • दोपहर 12:29 बजे: उपराष्ट्रपति का संदेश 
  • दोपहर 12:33 बजे:  राष्ट्रपति का संदेश
  • दोपहर 12.38 बजे- राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष का संबोधन
  • दोपहर 01.05 बजे- पीएम मोदी जारी करेंगे सिक्का व स्टांप का होगा विमोचन
  • दोपहर 01.10 बजे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
  • धन्यवाद प्रस्ताव महासचिव लोक सभा 

ये भी पढ़ें- New NDA in Bihar: बिहार में कैसा होगा NDA का नया स्वरूप, किसकी होगी इसमें बड़ी भूमिका? भाजपा ने बिछा दी सियासी बिसात

ये भी देखे

Trending news