जाकिर नाइक पर था बुरहान वानी का अंतिम ट्वीट
Advertisement
trendingNow1296441

जाकिर नाइक पर था बुरहान वानी का अंतिम ट्वीट

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि हिज्बुल मुजाहिदीन के 'पोस्टर ब्वॉय' बुरहान वानी ने अपने अंतिम ट्वीट में विवादास्पद धर्म प्रचारक जाकिर नाइक का उल्लेख किया था। अनंतनाग में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में बुरहान मारा गया। बुरहान ने अपना अंतिम ट्वीट 8 जुलाई को किया था और इस ट्वीट में उसने लोगों से जाकिर नाइक का समर्थन करने की बात कही थी।  

जाकिर नाइक पर था बुरहान वानी का अंतिम ट्वीट

नई दिल्ली : आपको यह जानकार हैरानी होगी कि हिज्बुल मुजाहिदीन के 'पोस्टर ब्वॉय' बुरहान वानी ने अपने अंतिम ट्वीट में विवादास्पद धर्म प्रचारक जाकिर नाइक का उल्लेख किया था। अनंतनाग में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में बुरहान मारा गया। बुरहान ने अपना अंतिम ट्वीट 8 जुलाई को किया था और इस ट्वीट में उसने लोगों से जाकिर नाइक का समर्थन करने की बात कही थी।  

ट्वीट के अनुसार, 'जाकिर नाइक का समर्थन करें अथवा समय आएगा कि कुरान की आयतें पढ़ने पर प्रतिबंध लग जाएगा।' 

यही नहीं बुरहान ने अपने पोस्ट में 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को भी टैग किया था। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई पुलिस को जाकिर नाइक और उसके ट्रस्ट की जांच करने के आदेश दिए। मुंबई पुलिस नाइक के भाषणों की जांच में जुटी है। 

गौरतलब है कि ढाका के रेस्तरां में हुए हमले के बाद जाकिर नाइक चर्चा में आया। आरोप है कि ढाका रेस्तरां पर हमले में शामिल कुछ आतंकवादी नाइक के भाषण से प्रेरित हुए थे। 

Trending news