दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल की लहर में भी गांधी नगर सीट नहीं जीत पाई आप
Advertisement
trendingNow1639406

दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल की लहर में भी गांधी नगर सीट नहीं जीत पाई आप

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अनिल कुमार बाजपेई ने जीत दर्ज की. अनिल कुमार बाजपेई पिछली बार AAP के टिकट पर चुनाव जीते थे.

गांधी नगर से बीजेपी के अनिल कुमार बाजपेई जीते.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में गांधी नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अनिल कुमार बाजपेई ने जीत दर्ज की. अनिल कुमार बाजपेई पिछली बार AAP के टिकट पर चुनाव जीते थे. इस बार BJP के अनिल कुमार बाजपेई ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी नवीन चौधरी को 6,079 वोटों के अंतर से हरा दिया. अनिल कुमार बाजपेई को कुल 48,657 वोट मिले और वहीं AAP के नवीन चौधरी को 42,610 वोट हासिल हुए. कांग्रेस (Congress) से अरविंदर सिंह लवली 21,818 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में गांधी नगर सीट पर AAP के उम्मीदवार अनिल कुमार बाजपेई ने BJP के जितेंद्र को 7,482 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया था. अनिल कुमार बाजपेई को कुल 50,946 वोट मिले थे. वहीं जितेंद्र ने 43,464 वोट हासिल किए थे. कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी. कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र प्रकाश शर्मा को 16,228 वोट मिले थे.

गांधी नगर विधानसभा के इतिहास की बात करें तो 1993 में दिल्ली को पूर्ण विधानसभा को दर्जा मिलने के बाद साल 1993 के चुनाव में BJP के दर्शन कुमार बहल ने गांधी नगर सीट से जीत दर्ज की. इसके बाद साल 1998, 2003, 2008 और 2013 के चुनावों में कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली लगातार चार बार गांधी नगर सीट से विधायक चुने गए. फिर साल 2015 में AAP की अनिल कुमार बाजपेई ने गांधी नगर विधानसभा से जीत दर्ज की.

Trending news