दिल्ली में पूर्वोत्तर के एक और युवक का शव मिला
Advertisement

दिल्ली में पूर्वोत्तर के एक और युवक का शव मिला

पिछले 48 घंटों के दौरान ऐसी तीसरी घटना में दक्षिण दिल्ली के मुनिरका इलाके में कल रात पूर्वोत्तर के रहने वाले एक युवक का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस समय यह घटना हुयी उस समय युवक ने शराब पी रखी थी। पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि वह सीढ़ी से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

नई दिल्ली : पिछले 48 घंटों के दौरान ऐसी तीसरी घटना में दक्षिण दिल्ली के मुनिरका इलाके में कल रात पूर्वोत्तर के रहने वाले एक युवक का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस समय यह घटना हुयी उस समय युवक ने शराब पी रखी थी। पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि वह सीढ़ी से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया ‘ऐसा लगता है कि गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गयी। हम लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे हैं। जिसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।’ पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

बुधवार रात में, मणिपुर के रहने वाले 33 वर्षीय पीएचडी शोधार्थी का शव दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में पाया गया था। पीड़ित की गला काट कर बेरहमी से हत्या की गयी थी। कीशुंग जिनग्राम केनगो ने टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से पीएचडी किया था। वह कुछ माह पहले दिल्ली आया था और नौकरी की तलाश कर रहा था। एक अन्य घटना में दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में कल मणिपुर के रहने वाले 23 वर्षीय युवक का शव उसके घर में रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया था।

 

Trending news