दिल्ली चुनाव: एक्जिट पोल में AAP की जीत के बाद भाजपा करेगी समीक्षा बैठक
Advertisement

दिल्ली चुनाव: एक्जिट पोल में AAP की जीत के बाद भाजपा करेगी समीक्षा बैठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एक दिन बाद भाजपा यहां राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए समीक्षा बैठक करेगी जहां एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दर्शाया गया है।

दिल्ली चुनाव: एक्जिट पोल में AAP की जीत के बाद भाजपा करेगी समीक्षा बैठक

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के एक दिन बाद भाजपा यहां राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए समीक्षा बैठक करेगी जहां एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दर्शाया गया है।

बैठक में दिल्ली मामलों के प्रभारी प्रभात झा, पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय समेत सभी उम्मीदवार और अन्य नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, पार्टी ने समीक्षा बैठक बुलायी है ताकि राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जा सके।   

भाजपा नेता ने कहा, बैठक में पार्टी नेता सभी एक्जिट पोल के परिणामों पर विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी एक्जिट पोल के नतीजों को खारिज करती है और उसका मानना है कि 10 फरवरी को होने वाली मतगणना में ये परिणाम गलत साबित होंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी को इस चुनाव में 34 से अधिक सीटें प्राप्त होने की उम्मीद है और पार्टी दिल्ली में सरकार बनाएगी। कल दिल्ली विधानसभा के लिए हुए कांटे के मुकाबले में 67.14% मतदान दर्ज किया गया जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के इतिहास में सर्वोच्च है।

Trending news