दिल्ली: कैब ड्राइवर ने 'अश्लील वीडियो क्लिप' दिखाकर मासूम से की छेड़छाड़
Advertisement
trendingNow1268044

दिल्ली: कैब ड्राइवर ने 'अश्लील वीडियो क्लिप' दिखाकर मासूम से की छेड़छाड़

दिल्ली में अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर 10 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली: कैब ड्राइवर ने 'अश्लील वीडियो क्लिप' दिखाकर मासूम से की छेड़छाड़

नई दिल्ली: दिल्ली में अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर 10 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर नाबालिग को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में स्कूल से घर पर छोड़ा करता था। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि 26 वर्षीय शिव कुमार पिछले तीन महीने से लड़की को अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो क्लिप दिखाया करता था। 

उन्होंने बताया कि कुमार ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह इस बारे में किसी को भी कुछ भी बताएगी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। मामला तब प्रकाश में आया जब डरी हुई लड़की ने कैब में जाने से मना कर दिया। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने लड़की के माता-पिता को बुलाया।  लड़की ने तब अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। इसके बाद चालक को सोम विहार इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Trending news