नजफगढ़ में AAP विधायक के कार्यालय पर गोलीबारी
Advertisement
trendingNow1264083

नजफगढ़ में AAP विधायक के कार्यालय पर गोलीबारी

दिल्ली के नजफगढ़ में ढांसा मार्ग पर आम आदमी पार्टी के विधायक कैलाश गहलोत के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि गुरुवार आधी रात के करीब जब गोलीबारी हुई उस वक्त नजफगढ़ के विधायक कार्यालय में नहीं थे।

नई दिल्ली : दिल्ली के नजफगढ़ में ढांसा मार्ग पर आम आदमी पार्टी के विधायक कैलाश गहलोत के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि गुरुवार आधी रात के करीब जब गोलीबारी हुई उस वक्त नजफगढ़ के विधायक कार्यालय में नहीं थे।

दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस को मामले में तेजी से जांच का निर्देश दिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब पौने 12 बजे हुई। बाद में गहलोत को घटना की सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे और आगे की जांच जारी है।

Trending news